खाकी की पिटाई : SSP ऑफिस में पत्नी और सालियों ने सिपाही को जमकर पीटा, वर्दी भी फाड़ी, फ़ोर्स लेकर पहुंचे SP सिटी
NEWS DESK, NATION EXPRESS, झांसी
झांसी में एसएसपी कार्यालय के रिट सेल में तैनात सिपाही प्रदीप यादव की शुक्रवार दोपहर महिलाओं ने कार्यालय में घुसकर पीटाई कर डाली। सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही की पिटाई से एसएसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी राधेश्याम राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
- Advertisement -
इसके बाद शुक्रवार को प्रदीप की पत्नी ग्रेसी अपने भाई मुन्ना, मां समेत अन्य महिलाओं को लेकर एसएसपी के पास शिकायत करने आई थीं। उसी समय प्रदीप उनको दिख गया। यह देखकर महिलाओं ने प्रदीप को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
पत्नी और दोनों सालियों ने प्रदीप को कई थप्पड़ जड़ दिए। खींचतान में प्रदीप की वर्दी फट गई। करीब आधे घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। पत्नी ग्रेसी सिंह प्रदीप पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्यवाही की मांग कर रही थी। हंगामे की सूचना मिलने पर एसपी सिटी वहां पहुंचे लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
करीब आधे घंटे तक वहां हंगामा होता रहा सिपाही के साथ मारपीट की सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रेसी और उसकी बहनें वहां से जा चुकी थीं। मामले में जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
Report By :- SIMRAN SHUKLA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, झांसी