Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में बाइक चोरों का आतंक ! बरियातू और लालपुर थाना क्षेत्र से 62 दिनों में 47 मोटरसाइकिल की चोरी, चोरी से परेशान छात्रों का पुलिस के सामने हल्लाबोल

0 379

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची शहर में बाइक चाेरों का आतंक है। चाेर कहीं और कभी भी बाइक चाेरी की घटना का अंजाम देकर फरार हाे जा रहे हैं, पुलिस काे भनक तक नहीं लग रही। सुरक्षा के नाम पर पीसीआर और पेट्राेलिंग पार्टी लगातार भ्रमणशील रहने का दावा ताे करती है, लेकिन बाइक चाेर उनकी नजरों से ओझल होकर लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 62 दिनाें में सिर्फ लालपुर व बरियातू थाना क्षेत्र से 47 दोपहिया वाहन की चोरी हो गई। इनमें माेरहाबादी से 12 और रिम्स परिसर से 14 दोपहिया की चोरी भी शामिल है।

रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी पालिका के सफाई निरीक्षक की बाइक चोरी।पिछले दिनों पुलिस ने माेरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास से बाइक चाेरी करने वाले 6 अपराधी काे गिरफ्तार कर जेल भेजा और 4 बाइक भी बरामद की। इसके बावजूद चाेरी की घटना बंद नहीं हुईं। बरियातू इलाके में भी अलग-अलग जगह से बाइक चाेरी करने वाले 3 अपराधी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा और चाेरी की 5 बाइक बरामद की। इसके बावजूद रिम्स परिसर से गाड़ी चाेरी बंद नहीं हाे रही है।

- Advertisement -

students-protest-against-bike-theft-in-ranchiसेंट्रल लाइब्रेरी के पास से बाइक चाेरी, छात्रों का हंगामा

माेरहाबादी स्थित साझा सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आए विद्यार्थी राजकिशाेर महताे की मंगलवार को बाइक चाेरी हाे गई। पुलिस काे सूचना दी ताे पहुंचने से इंकार कर दिया। इसके बाद विद्यार्थी आक्राेशित हाे गए। हंगामा शुरू कर दिया। लाइब्रेरी प्रबंधन ने आक्राेशित विद्यार्थियाें काे समझाने का प्रयास किया, लेकिन काेई कुछ मानने काे तैयार नहीं थे। विद्यार्थियाें का कहना था कि अक्सर यहां से बाइक व साइकिल की चाेरी हाे रही है, लेकिन एक भी चाेर काे पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। गाड़ी भी बरामद नहीं की जा सकी है। काफी समझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए।

नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला

छात्रों का आरोप है कि चोरी की वारदात में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है. जबकि लालपुर थाना पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है. इस हंगामे की सूचना पर लालपुर थाना की पुलिस ने छात्रों को समझाया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बाइक के लिए उचित जगह का चयन करके के बाद स्थान मुहैया करा दी जाएगी. वही आक्रोशित छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी है.

Gopalganj News: जिले में एक साल में 405 बाइक हुईं चोरी, कलेक्‍ट्रेट परिसर  में भी सुरक्षित नहीं वाहन - Gopalganj News Four hundred and five bikes were  stolen in a year inसादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात… बाइक चाेरों काे पकड़ने के लिए विशेष तैयारी

बाइक चाेरी की घटना काे जल्द ही राेका जाएगा। इसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बाइक चाेर काे पकड़ने के लिए विशेष तैयारी की गई है। सादे लिबास में भी विभिन्न जगहाें पर जवानाें काे तैनात किया गया है, ताकि बाइक चाेर काे पकड़ा जा सके। हाल के दिनाें में बरियातू इलाके से बाइक चाेरी करने वाले 3 अपराधी काे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। 5 बाइक बरामद की गई थी। बाइक चाेरी की घटना में शामिल अपराधियाें काे भी गिरफ्तार किया जाएगा। संजीव कुमार बेसरा, सदर डीएसपी

बाइक चोरी की बढ़ रही वारदात , सप्ताह में दो बाइक हुई चोरी - 18newsrajasthanसाइकिल की सीट तक हो रही चोरी

मंगलवार को जिस राजकिशोर नामक छात्र की बाइक चोरी हुई थी. उसने मीडिया को बताया कि लाइब्रेरी के बाहर सुरक्षा को लेकर लालपुर थाना पुलिस का रवैया लापरवाह वाला रहा है. 2 महीने के भीतर कई बाइक और स्कूटी चोरी हो चुकी है. जबकि कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि चोरों का दुस्साहस इतना है कि वह साइकिल की सीट तक खोलकर ले जाते हैं.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है पुलिस

वहीं मामले को लेकर लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि अब तक 11 बाइक चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. छात्रों को भी इसकी जानकारी दी गई है. वहीं छात्रों की मांग है कि उन्हें बाइक और स्कूटी पार्किंग के लिए लाइब्रेरी के अंदर जगह दी जाए. इस मामले को लेकर लाइब्रेरी प्रबंधन और छात्रों के बीच वार्ता रखी गई है. वही लाइब्रेरी के बाहर पुलिस गश्त बढ़ाने पर सहमत हो चुकी है.

आभार :- दैनिक भास्कर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309