Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BJP की बड़ी चाल : रघुवर दास को राज्यपाल बनाकर प्रदेश भाजपा की राजनीति से पूरी तरह किया गया अलग, बाबू लाल मरांडी को दिया गया फ्री हैंड

0 397

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बाबू लाल मरांडी को फ्री हैंड की चाल
सरयू राय और बन्ना पर होने लगी चर्चा
अर्जुन मुंडा और दीपक प्रकाश भी खुश होंगे

राजनीतिक शून्यता को भरने कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता भाजपा में शामिल होंगे

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनाये जाते ही प्रदेश भाजपा के संगठन में मिली जुली प्रतिक्रिया महसूस की गयी है। एक गुट इससे हताश है जबकि दूसरे सारे गुट इस फैसले से खुश हैं। दोनों तरफ की गुटबाजी के बीच का निष्कर्ष यही है कि अब रघुवर दास को प्रदेश भाजपा की राजनीति से पूरी तरह अलग कर दिया गया है।

- Advertisement -

इससे एक संकेत यह भी मिलता है कि अब रघुवर दास के बचाव में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इच्छा नहीं रख रहे हैं। इसी वजह से उन्हें पार्टी के संगठन से अलग कर राज्यपाल बना दिया गया ताकि वह दैनंदिन राजनीति से पूरी तरह दूर हो जाएं। अंदरखाने की मानें तो इस फैसले से पार्टी के बाहर यानी आजसू खेमा से भी बेहतर संकेत निकलेंगे क्योंकि आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनका रिश्ता जगजाहिर था।

लगातार 5 बार विधायक रहे रघुवर दास को सरयू राय से मिली हार, 15 हजार रहा  वोटों का अंतर – News18 हिंदी

पार्टी के अंदर के संभावित समीकरणों में ऐसा माना जा रहा है कि रघुवर दास की पार्टी से विदाई होने के बाद अब जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का रास्ता साफ हो गया है। रघुवर दास के मुख्यमंत्री रहते हुए ही सरयू राय से उनका रिश्ता सार्वजनिक तौर पर बिगड़ चुका था। इसके बाद अब भी कई अवसरों पर ईडी द्वारा हेमंत सोरेन के खिलाफ जारी जांच में सरयू राय के तथ्यों और तर्कों ने ईडी के तोप का मुंह रघुवर दास की तरफ कर दिया था। अब पार्टी में सरयू राय के शामिल होने से परिस्थितियां बदलेंगी, ऐसी उम्मीद लोगों को है।

Banna Gupta's case reached Congress high command, decision soon | कांग्रेस  आलाकमान तक पहुंचा बन्ना गुप्ता का मामला, निर्णय जल्द - Dainik Bhaskar

इसके अलावा एक धड़ा यह भी मानकर चल रहा है कि रघुवर दास के चले जाने के बाद भी वहां की राजनीतिक शून्यता को भरने कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता भाजपा में शामिल होंगे। वैसे यह काफी पहले से हेमंत सोरेन का खेमा मानकर चल रहा है कि बन्ना गुप्ता का झुकाव भाजपा की तरफ बहुत अधिक रहा है। राज्य के कई मंत्रियों ने भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके आचरण में यह तब्दीली देखी है। जिसके बाद वह खांटी कांग्रेसी नेताओं से दूर चले गये हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को जनजातीय कल्‍याण के दो उत्‍कृष्‍टता  केंद्रों की करेंगे शुरुआत | DD News

आम तौर पर झारखंड की राजनीति से दूरी बनाकर चलने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी इस फैसले से प्रसन्न ही होंगे क्योंकि यह सभी जानते हैं कि अर्जुन मुंडा की राह में रोड़े बिछाने में भी रघुवर दास ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपने स्तर पर संगठन को नये सिरे से सक्रिय करने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। श्री मरांडी ने हाल ही में पूरे राज्य की यात्रा कर संगठन को चंगा करने का काम प्रारंभ किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी इस फैसले से खुश हुए होंगे, ऐसा भाजपा के अनेक लोगों का मानना है। वैसे पार्टी में एक गुट यह मान रहा है कि अपने गॉडफादर के संगठन से बाहर चले जाने पर अब उनकी ताकत भी अचानक से घट जाएगी और उन्हें संगठन में टिके रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा !

Report By :- SHALINI AHUJA, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309