Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

1 घंटे तक सड़क पर खूनी खेल : शादी से किया इनकार तो लड़की पर गंडासे से किया हमला, फिर बाल पकड़कर घसीटा

0 1,040

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर

आरोपी ने नाबालिग की मां से कहा था- मुझे अपनी बेटी दे दो, पत्नी बनाकर रखूंगा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सिरफिरे शख्स ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उस पर गंडासे से हमला कर दिया। खून से लथपथ लड़की जान बचाने के लिए भागी तो युवक ने उसका पीछा किया और सड़क पर उसके बाल पकड़कर घसीटने लगा। इस दौरान आरोपी ने अपने ऊपर भी हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गुढ़ियारी इलाके की है। परिजनों के मुताबिक उनकी लड़की आरोपी ओंकार तिवारी के मसाला सेंटर में काम करती थी। तिवारी ने लड़की की मां से कहा था- मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। घर वालों ने इससे इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर ओंकार तिवारी ने घटना को अंजाम दिया है।

गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर आई चोट

घटना के बाद सड़क पर बेसुध पड़ी लड़की।

परिजनों ने बताया कि शनिवार रात सनकी ओंकार तिवारी गंडासा लेकर उनके घर में घुसा। फिर परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की। लड़की को पीटा और फिर उसके गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंडासे से हमला कर दिया। इस दौरान खून से लथपथ लड़की बचने के लिए बाहर भागी, लेकिन वह दौड़ते ही सड़क पर गिर पड़ी। लड़की के परिजन भी उसे संभालने की कोशिश करते रहे। तब तक बदमाश ने फिर से लड़की पर हमला कर दिया।

1 से डेढ़ घंटे तक सड़क पर खतरनाक मंजरलड़की के गले पर भी किया हमला।

कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। इसमें नजर आता है कि खून से लथपथ लड़की दर्द से कराह रही है और आरोपी ओंकार उसके बाल पकड़कर खींचता हुआ सड़क पर बेधड़क आगे बढ़ रहा है। उसके हाथ में गंडासा भी है। इस दौरान आसपास लोग भी आते-जाते दिख रहे हैं, लेकिन कोई लड़की को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा।

सड़क के बीचों-बीच यह वाकया एक से डेढ़ घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस को कुछ पता ही नहीं चला। जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गुढ़ियारी थाना भी है। कुछ लोगों ने जब घटना की जानकारी दी, तब प्रशासन हरकत में आया और युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी को थाने ले जाती पुलिस।

लड़की को जलाने की तैयारी में था आरोपी
परिजनों का कहना है कि आरोपी ओंकार तिवारी के पास केरोसिन भी मिला है। जब वह लड़की के घर पहुंचा तो इसके पास मिट्टी का तेल मौजूद था। लड़की पर यह तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी आरोपी करने वाला था। फिलहाल पुलिस आरोपी और लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही है। लड़की की हालत ठीक होने पर पुलिस उसका भी बयान लेगी।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

गुढ़ियारी थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो के मुताबिक आरोपी ओंकार तिवारी नाबालिग से विवाह करना चाहता था, जबकि नाबालिग लगातार इनकार कर रही थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आखिरकार आरोपी ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने नाबालिग की मां से बोला था- मुझे अपनी बेटी दे दो, पत्नी बनाकर  रखूंगा | War from Raipur Gudhiyari Gandasa Minor girl shopkeeper Onkar  Tiwari murderous attack on minor girl -

47 साल का ओंकार तिवारी उर्फ मनोज गुढ़ियारी के दुर्गा चौक आंगनबाड़ी के पास बड़ा अशोक नगर इलाके में रहता है। गुढ़ियारी इलाके में ही तिवारी मसाला सेंटर नाम की दुकान चलाता है। लड़की 6 महीने पहले सितंबर 2022 में उसकी दुकान में काम करने पहुंची थी। वह वहां उसके साथ छेड़छाड़ करता था, जिसके चलते लड़की ने काम छोड़ दिया था।

मजदूरी करते हैं माता-पिता

नाबालिग लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं। लड़की का एक भाई भी है। उसी ने थाने पहुंचकर इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। जिस वक्त घटना हुई, लड़की अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थी। पूरी घटना शनिवार रात 8 बजे की है।

Report By :- SAPNA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309