Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

‘दाना’ आ रहा झारखंड, संभल कर रहिये….. मचाएगा तबाही ! रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

0 618

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, रांची

झारखंड में 100 KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ आज पलटेगा मौसम!

चक्रवाती तूफान दाना बनने से 23 अक्टूबर से राज्य में वर्षा होगी। रांची गोड्डा साहेबगंज पाकुड़ दुमका सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी

ओडिशा में  स्कूल-कॉलेज बंद, पर्यटकों से पुरी छोड़ने की अपील, तबाही लेकर तेजी से ओडिशा आ रहे चक्रवात दाना के पढ़ें अपडेट्स

- Advertisement -

अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब (Low Pressure area) का क्षेत्र पाश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. 23 अक्टूबर को यह चक्रवात में तब्दील होने की उम्मीद है. रांची के मौसम केंद्र के अनुसार 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ओडिशा के पुरी और सागर द्वीप के बीच यह सिस्टम तट से टकराएगा. इस दौरान यह सीवियर साइक्लोनिक स्ट्रोम का रूप ले लेगा. जिस समय यह तटीय इलाके में प्रवेश करेगा, उस समय इस तूफान की स्पीड 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इस बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे.

AAJTAK 2 | CYCLONE DANA | आने वाला है चक्रवाती तूफान, लाएगा भयंकर तबाही, हो  जाएं सावधान ! | AT2

कतर द्वारा दिया गया चक्रवातीय तूफान का नाम

रांची मौसम केंद्र के निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के साइक्लोन में तब्दील होने के बाद यह ‘दाना’ के नाम से जाना जाएगा. ‘दाना’ कतर द्वारा दिया गया नाम है, जिसका अर्थ होता है खूबसूरत अनमोल मोती.

Cyclone Dana in Chhattisgarh: प्रदेश में दाना साइक्‍लोन का असर!

झारखंड पर पड़ेगा चक्रवातीय सिस्टम का असर

अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब वाले क्षेत्र के सीवियर चक्रवात के रूप में ओडिशा के पुरी और सागर द्वीप के बीच में हीट करने का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा. 23 अक्टूबर की शाम से ही राज्य में इस चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा. राज्य के पूर्वी जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके के साथ गर्जन, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

24 अक्टूबर 2024: 24 अक्टूबर को झारखंड के कोल्हान, मध्य इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे (50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके) खूंटी, सरायकेला, खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

25 अक्टूबर 2024: मौसम केंद्र रांची ने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से 25 अक्टूबर की सुबह से 26 अक्टूबर की सुबह तक राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पाश्चिम सिंहभूम जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश (12-20 CM) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, सिमडेगा और रामगढ़ में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट (07 से 11 CM) जारी किया गया है.

26 अक्टूबर 2024: वहीं, 26 अक्टूबर को भी गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Update: तबाही मचाएगा Cyclone Dana, जानें मौसम का हाल|  #local18

इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट

चक्रवातीय तूफान दाना के असर के चलते 24 से 26 अक्टूबर के बीच राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में मेघ गर्जन और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे. वहीं लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा हजारीबाग रांची रामगढ़ खूंटी बोकारो कोडरमा गिरिडीह धनबाद देवघर जामताड़ा दुमका पाकुड़ गोड्डा और साहिबगंज जिले में 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के लिए मेघ गर्जन,वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र,रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने, गर्जन ,वज्रपात और भारी बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. भारी से अत्यधिक भारी वर्षा वाले क्षेत्र के लोग निचले इलाके में नहीं जाने की भी अपील की है.

Orange alert for heavy rain and wind due to cyclone Dana in Jharkhand

चक्रवातीय तूफान को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

23 अक्टूबर 2024 तक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. इसके बाद, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 24 तारीख की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर 2024 की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को 100-110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में पार करने की संभावना व्यक्त की गई है.

चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Orange alert for heavy rain and wind due to cyclone Dana in Jharkhandसंभावित चक्रवाती तूफान (साइक्लोन) दाना की आशंका के कारण सुरक्षा को केंद्र में रखकर कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.

  • ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 /10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 18452 पूरी – हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर गरीबरथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 12875 पूरी – आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/10/2024 को रद्द रहेगी.

 

Report By :- ANKITA SINGH / PRIYA YADAV, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309