Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नक्सली पकड़वाइए ईनाम पाइए, SP प्रियंका मीना के निर्देश पर शहर के चौक चौराहों पर चिपकाए गए नक्सलियों के पोस्टर

0 447

NEWS DESK, NATION EXPRESS, लोहरदगा

नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाया गया अभियान, विभिन्न चौक-चौराहों पर चिपकाया गया पोस्टर

पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना के निर्देश पर लोहरदगा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी, जेजेएमपी और टीपीसी के इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी कराने में सहयोग करने को लेकर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर, बस स्टैंड के साथ-साथ विभिन्न चौक चौराहों पर पोस्टर चिपकाते हुए अभियान चलाया गया. इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे और बगड़ू थाना  प्रभारी राजन सिंह एवं सैट और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.

- Advertisement -

जहां पोस्टर के माध्यम से इनामी नक्सली  के बारे में  क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिला प्रशासन के माध्यम से भाकपा माओवादी, जेजेएमपी और टीपीसी कि जिन नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है. उन्हें पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जहां इनामी नक्सली के पकड़े जाने पर सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरीके से गुप्त रखा जाएगा. इसके साथ ही साथ तय किया गया कि इनाम राशि बताने वाले को दी जाएगी. साथ ही पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे ने यह भी कहा कि समाज में नक्सलवाद के कारण रुके विकास को बढ़ाना तभी संभव है जब हमारे क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरीके से खत्म होगा और इसे खत्म करने में पुलिस प्रशासन  को लोगों का सहयोग चाहिए.
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, लोहरदगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309