मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित बागे रसूल कैंपस में जल्द CBSE ENGLISH स्कूल की स्थापना की जाएगी : हाजी मुख्तार, अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अंजुमन इस्लामिया रांची के जीते हुए सभी पदाधिकारी अब काम की तरफ पूरा ध्यान लगा रहे हैं पिछले कई दिनों से अंजुमन इस्लामिया का सभी काम लगभग रुका हुआ था लेकिन अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुख्तार के नेतृत्व में एक अहम बैठक की गई जिसमें इस बात पर निर्णय लिया गया अंजुमन इस्लामिया का काम फिर से पटरी पर लौटेगा और जल्द ही अंजुमन इस्लामिया का सभी विंग नए रंग और रूप में नजर आएगा !

- Advertisement -
अंजुमन इस्लामियां रांची की एक अहम बैठक मोख्तार अहमद की सदारत में अंजुमन कार्यालय में की गई।जिसमें कुछ बहुत ही अहम फैसले लिए गये
(1)अंजुमन अस्पलात के पुराने एस्बेस्टस वाली ओ.पी.डी बिल्डिंग एवं एक्सरे वाली बिल्डिंग को तोड़ने का निर्णय लिया गया।साथ ही उस स्थान पर एक डबल स्टोरिड नए बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया गया। दिसंबर माह में ही तोड़ने का काम शरू कर दिया जाएगा।
(2)अंजुमन के डोरंडा स्थित मार्किट को भी तोड़कर वहां तीन तल्ला नया मार्किट काम्प्लेक्स बनाया जाएगा।जल्द ही इसपर भी काम शुरू किया जाएगा।
(3)अंजुमन प्लाज़ा मार्किट के छत पर, जहां लाइब्रेरी एवं स्टडी हॉल स्थित है, खाली हुए भवन में कंप्यूटर सेन्टर यथाशीघ्र खोला जाएगा।
(4)अंजुमन के मदरसा इस्लामियां और आज़ाद मिडिल स्कूल की कमिटी गठित की गई।मदरसा में चारो ओहदेदारों के अतिरिक्त साजिद उमर, नूर आलम, लतीफ आलम, अशरफ हुसैन, अशफ़ाक़ अहमद, शाहीन अहमद, परवेज़ उमर, प्राचार्य एवं एक शिक्षक व अभिभावक प्रतिनिधि को जगह दी गई।
आज़ाद मिडिल स्कूल कमिटी में मोख्तार अहमद,तारिक़ हुसैन, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद नकीब, खलील अहमद, जावेद अख्तर, मोहम्मद वसीम, नदीम अख्तर, शहज़ाद बबलू, अयूब राजा खान को जगह दी गई।
(5)आज़ाद कॉलोनी कांटाटोली स्थित बागे-रसूल कैंपस में एक CBSE अंग्रेजी मीडियम प्राइमरी स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया गया।बहुत जल्द इसका काम भी शुरू किया जाएगा।

बैठक में चारो ओहदेदारों के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य लतीफ आलम, जावेद अख्तर, साजिद उमर, शाहीन अहमद, मो.नज़ीब, नदीम अख्तर, अयूब राजा खान, मो.नकीब, मो.वसीम, खलील अहमद, नूर आलम एवं शाहजाज़ बबलू उपस्थित थें।
Report By :- NEHA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI