ईद मीलादुन्नबी के जुलूस को लेकर सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी ने एसडीओ और ग्रामीण एसपी के साथ बैठक की
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
ईद मीलादुन्नबी के जुलूस को लेकर सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी व मरकजी सीरत कमिटी की ग्रामीण एस पी नौशाद आलम व एस डी एम सदर रांची दीपक कुमार दूबे के साथ संयुक्त बैठक
आगामी अक्टूबर माह में झारखण्ड की राजधानी रांची में ईद मीलादुन्नबी के जुलूस निकाले जाने व जलसा आयोजित किए जाने के सिलसिले में सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी व मरकजी सीरत कमिटी का एक प्रतिनिधिमण्डल ग्रामीण एस पी नौशाद आलम व एस डी एम सदर रांची दीपक कुमार दूबे से उनके कार्यालय में मिला एवं ईद मीलादुन्नबी के निकाले जाने वाले जुलूस के बारे में विस्तृत जानकारी दी I
- Advertisement -
प्रतिनिधिमण्डल ने द्वंद प्रशासनिक वरीय पदाधिकारियों को यह भी बताया कि रांची के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुलूसे मोहम्मदी शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से निकलकर उस दिन सारे जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए लोअर बाजार स्थित कर्बला चौक में जमा होकर चर्च रोड, काली मंदिर के पास से मुड़कर मेन रोड उर्दू लाईब्रेरी होते हुए एकरा मस्जिद चौक एवं वहां से अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए डोरंडा स्थित रेसालदार बाबा के दरगाह में समाप्त हो जाएगी I मरकजी सीरत कमिटी द्वारा उसी दिन डोरंडा बाजार स्थित सीरत मैदान में जलसा का (धार्मिक सभा)आयोजन किया जाएगा जो सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, 5:00 बजे शाम से रात्रि 8:00 बजे रात्रि तक महिलाओं के लिए एवं रात्रि 9.00 बजे से मध्य रात्रि तक चलेगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के उलेमा भाग लेंगे I
ग्रामीण एस पी नौशाद आलम व एस डी एम सदर रांची दीपक कुमार दूबे ने प्रतिनिधिमण्डल की बातों को गम्भीरता से सुना एवं संयुक्त रुप से प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही I प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इसलाम, मरकजी सीरत कमिटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, मौलाना मो. मनीर, ग्रामीण क्षेत्र से समनूर मंसूरी, मुश्ताक आलम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे I
Report By :- RIYA GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI