Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सरकारी अस्पताल के ICU में लगी आग, 10 कोरोना मरीजों की जलकर मौत, काम नहीं आए आग बुझाने के उपकरण

0 386

NEWS DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अस्पताल के ICU में लगी आग से 10 लोगों की जान चली गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस दौरान अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण आग बुझाने में नाकाम रहे, जिससे आग बढ़ गई।

आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। जिस दौरान यह आग लगी, उस समय ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों

- Advertisement -

दमकलकर्मी अस्पताल पहुंचकर आग पर काबू करने के लिए मश्क्कत करते नजर आए।

को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है।

आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी
आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह असफल रहा। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू करने का प्रयास आखिरी चरण में है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

आग लगने के बाद अस्पताल के ICU पूरी तरह जल गया।महाराष्ट्र में लापरवाही वाले अस्पताल

  1. महाराष्ट्र में अप्रैल में मुंबई से सटे विरार पश्चिम में स्थित विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 लोगों की मौत हुई थी। यहां ICU के एयर कंडिशनर में ब्लास्ट के बाद यह दुर्घटना हुई थी।
  2. जनवरी 2021 में भंडारा के सरकारी अस्पताल के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में 10 नवजात की मौत हो गई थी। इनमें से 8 लड़कियां थीं। वार्ड में 17 बच्चे थे, जिनमें से 7 को बचा लिया गया।
  3. मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में रात करीब 12 बजे आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी।
  4. नासिक के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से सप्लाई 30 मिनट रुकी रही और इस हादसे में 24 मरीजों की मौत हुई थी।

कोरोनाकाल में अस्पतालों में हुई आगजनी

Fire hospital news India know all incidents from country Many people lost  lifeगुजरात के कोविड अस्पताल में 18 लोगों की मौत हुई थी
गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में 6 महीने पहले रात के समय भीषण आग लग गई थी। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 16 मरीज और 2 स्टाफ नर्स थीं। चार मंजिला अस्पताल में 50 मरीज और भर्ती थे। अस्पताल भरूच-जंबुसर हाईवे पर है। हादसे पर गुजरात के तब के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दुख जताया था और 4 लाख रु. की आर्थिक सहायता दी थी।

अहमदाबाद के अस्पताल में 8 मरीजों की मौत हुई थी
एक साल पहले अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके के कोविड अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं थीं। रिपोर्ट के मुताबिक सभी की मौत सांस में कार्बन मोनोऑक्साइड जाने के चलते हुई थी। आग अस्पताल के चौथी मंजिल पर लगी थी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ट्रस्टी भारत महंत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया था।h

Report By :- SHIVANGI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309