Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शिबू सोरेन परिवार पर बाबूलाल का बड़ा हमला – हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के लिए अयोग्य है, भाभी, भाई को विपक्ष का नेता बना दे तो हम माला पहना देंगे

0 483

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, गढ़वा

 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) इनदिनों पलामू प्रमंडल के दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के क्रम में वे सरकार पर खबू हमला बोल रहे हैं. गढ़वा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने एक सवाल के जवाब में शिबू सोरेन परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके घर में कई लोग है भाभी, भाई विधायक, उन्ही में से एक को विपक्ष का नेता बना दे तो हम माला पहना देंगे.

77 साल के हुए शिबू सोरेन, जन्मदिन पर काटा 32 हजार का केक, देंखे तस्वीर- JMM  President Shibu Soren celebrates 77th birthday in the presence of cm hemant  soren ranchi jhnj – News18 Hindiपूर्व सीएम ने हेमंत सरकार के कार्यकलाप पर हमला बोलते हुए कहा कि गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे नजदीकी मंत्री हैं. फिर भी इस क्षेत्र में बालू की तस्करी हो रही है तो साफ जाहिर है कि कहीं न कहीं बालू के इस खेल में उनकी संलिप्तता है. और सरकार के राजस्व की हानि कर वह अपनी तिजोरी भर रहे हैं. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जहां एसीबी की टीम पर पुलिस द्वारा हमला की जाती हो, वहां के कानून व्यवस्था के बारे में समझा जा सकता है. उन्होंने कहा कि दो वर्ष होने को है, लेकिन सरकार अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है. बेरोजगारों को रोजगार देना तो छोड़िए अनुबंध पर नौकरी करने वालों को भी सरकार हटा रही है. सहायक पुलिस के साथ सरकार अन्याय कर रही है.

- Advertisement -

हेमंत सोरेन की सरकार वो सरकार है जो बालू, शराब और भूमि के जरिए सामाजिक, आर्थिक और प्राशासनिक माहौल को बिगाड़ने का काम करती है : बाबूलाल 

Shibu Soren May Be Go To Rajyasabha - Ranchi Newsझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) पर जमकर निशाना साधा है. बुधवार को पलामू (Palamu) जिले के डालटनगंज में उन्होंने प्रबुद्ध और कारोबारी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार वो सरकार है जो बालू, शराब और भूमि के जरिए सामाजिक, आर्थिक और प्राशासनिक माहौल को बिगाड़ने का काम करती है ताकि राजनीतिक तिकड़म के जरिए सत्ता बरकरार रखी जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि आज कई निगमों, बोर्ड आदि के प्रमुख पद इसलिए खाली हैं ताकि उसमें सौदेबाजी हो सके और सार्वजनिक संपत्ति का दोहन किया जा सके. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार की जननी है जिसे अराजक गठबंधन और समझौते पसंद हैं.

Report By :- ANJALI PATEL, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, गढ़वा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309