Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुहर्रम जुलूस में दो अखाड़ा के बीच करतब दिखाने को लेकर बवाल : मारपीट और पत्थरबाजी, आधा दर्जन लोग घायल, इलाका छावनी में तब्दील

0 912

CITY DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

झारखण्ड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-सिंदरी रोड पर आज बुधवार की सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी की घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रण में लिया।

- Advertisement -

बता दें कि जुलूस के दौरान हुए विवाद की सूचना मिलने पर झरिया थाना की पुलिस सहित आसपास के कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।किसी के सिर में तो किसी के हाथ पैर में चोट लगी है।सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पर एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र कुमार रावत मौके पर पहुंचे और लोगो को शांत कराया।घटना को लेकर लोग शांति समिति को जिम्मेवार बता रहे हैं।

मुहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट, करतब दिखाने को लेकर दो अखाड़ों के लोग आपस में भिड़े, कई लोग घायल - झारखण्ड न्यूज़

एसडीपीओ भूपेंद्र रावत ने मीडिया को बताया कि आज पांच बजे सुबह दो अखाड़ा के लोगों के बीच करतब दिखाने को लेकर विवाद हुआ।पहले हाथपाई हुई और फिर दोनों और से पत्थरबाजी शुरू हो गई।उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पुलिस असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर रही है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वैसे लोग जो उपद्रव में शामिल हैं उन्हें बख्सा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसडीपीओ ने लोगों से अपील की है कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंम विधि व्यवस्था भंग करने की कोशिश ना करें।

Muharram Violence: धनबाद में हुई 2 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, हुई ईंट- पत्थरों की बारिश

एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने तांडव मचाया
झरिया में कतरास मोड़ के चौथाईकुली से ऊपरकुली तक एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने तांडव मचाया। पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभी चोटें आईं हैं। घायलों की कुल संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को पकड़ा गया है।

धनबाद: झरिया में मुहर्रम के दौरान निकला जुलूस, दो अखाड़ा दलों में मारपीट-पत्थरबाजी, पांच घायल - Three Societies - News Magazine

Report By :- NIDHI GUPTA, CITY DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309