Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची SSP को खुलेआम चुनौती दे रहे अपराधी : बिरसा चौक पर डीपी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लाखों की लूट

0 666

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

जगरनाथपुर थाना के पास स्थित बिरसा चौक से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां लूटपाट घटना को अंजाम दिया गया है.डीपी ज्वेलर्स में हुई इस घटना में अपराधियों ने हथियार के बलपर लूटपाट कर इस हमले में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया है. घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. इस घटना के पश्चात, पुलिस ने अपराधियों की तलाश में शीघ्र कार्रवाई शुरू की है और मामले की जांच जारी है.

BIG BREAKING: राजधानी के बिरसा चौक पर डीपी ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े हथियार के बलपर लाखों की लूट

- Advertisement -

दरअसल राजधानी रांची में लगातार अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना  के बिरसा चौक से सामने आया है. जहां अपराधियों ने बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल घटना की जानकारी जगरनाथ थाने को दे दी गई है, सूचना मिलते ही पुलिस ज्वेलरी दुकान में पहुंच कर मामले की जांच में जुट  गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बलपर लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया है. अपऱाधियों ने दिन के उजाले में पहले ज्वेलरी शॉप में घुसे,जिसके बाद उन्होंने हथियार दिखाकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त शॉप में ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी समेत कई ग्राहक मौजूद थे. फिलहाल पुलिस मौके पर पुहंच कर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचना करने में जुट गई है. 

बता दें कि रांची में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए है. अपराधी बेखौफ होकर घटना औऱ लूटपाट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे है. वहीं दूसरी ओर पुलिस भले ही रांची में क्राइम कंट्रोल करने की बात कर रही है. लेकिन अपराधी बीच-बीच में वारदात और लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने नई चुनौती खड़े कर रहे है.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309