Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक ! गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता… ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों में रूट को किया डायवर्ट

0 209

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी पहुंचे रांची : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में करेंगे शिरकत

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे रांची

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह अहम बैठक राजधानी रांची के रेडिसन ब्लू होटल में दिन के 11 बजे से शुरू होगी. बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अमित शाह बुधवार देर शाम एसएफ के विशेष विमान से रांची पहुंचे. 

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 20 एजेंडों पर चर्चा प्रस्तावित है. इन एजेंडों में राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय, विकास कार्यों की समीक्षा, आंतरिक सुरक्षा, सीमावर्ती विवाद, संसाधनों के बंटवारे, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सहयोग, और केंद्रीय योजनाओं की प्रगति जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं.
Breaking : गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रांची...इन राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बिहार की ओर से मंत्री विजय चौधरी और सम्राट चौधरी प्रतिनिधित्व करेंगे. ओडिशा से मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी के साथ डिप्टी सीएम पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंगम के शामिल होने की पुष्टि हुई है. पश्चिम बंगाल की ओर से मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य प्रतिनिधित्व करेंगी.

- Advertisement -

रांची में 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक: चार राज्यों के 68 प्रतिनिधि  होंगे शामिल | Jharkhandसीएम हेमंत भी होंगे शामिल
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शिरकत करेंगे. बैठक के दौरान झारखंड सरकार की ओर से गृह मंत्रालय को एक मांग पत्र सौंपा जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, इस पत्र में केंद्र से बकाया राशि की मांग, विशेष केंद्रीय अनुदान और SRE (Security Related Expenditure) फंड की बहाली की मांग प्रमुख रूप से उठाई जा सकती है. गृह मंत्रालय सचिवालय से भी कई वरिष्ठ अधिकारी रांची पहुंच चुके हैं और बैठक की रूपरेखा तय की जा चुकी है. माना जा रहा है कि यह बैठक पूर्वी भारत के विकास और राज्यों के आपसी समन्वय को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. सुरक्षा, वित्तीय सहयोग और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर गहन चर्चा की संभावना है.

odisha ke cm mohan charan manjhi pahunche ranchi

ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों में रूट को किया डायवर्ट: आज कडरू ब्रिज के नीचे से स्मार्ट बाजार तक सभी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

रांची में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित की गई है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों में रूट को डायवर्ट किया है। वहीं कुछ रूटों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 10 जुलाई को स्मार्ट बाजार चौक से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर रोक लगा दी गई है।

वहीं सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। वहीं, सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची,एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प  वर्षा कर किया स्वागत - Ganadesh.comस्कूलों ने छुट्टी का समय बदला

राजधानी में गुरुवार को होटल रेडिशन ब्लू में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर कुछ स्कूलों ने छुट्टी का समय बदला है। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू में कक्षा एक से छठी तक के छात्रों की छुट्टी 12:45 और एलकेजी और यूकेजी के बच्चों की छुट्टी 12 बजे होगी।

वहीं, 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं 12 बजे खत्म होगी। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 12वीं तक की छुट्टी 11.30 बजे होगी। गुरुनानक स्कूल में छठी से 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी 10.30 बजे और नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी 11.45 में होगी। केरलि स्कूल में भी 12 बजे तक छुट्टी हो जाएगी।

Jharkhand : रांची पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, चाईबासा से करेंगे 2024 के  लोकसभा चुनावों के प्रचार का शंखनाद - Jharkhand Home Minister Amit Shah  arrives in Ranchi will launch ...गृह मंत्री के आने-जाने वाले मार्ग की सुरक्षा बढ़ाई गई, कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई

गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर 7 आईपीएस, 30 डीएसपी और शहर में 1700 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य वीवीआईपी शामिल होंगे। इसे देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। कई वीवीआईपी के आगमन को लेकर उनके आने-जाने के मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

एयरपोर्ट रोड से बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए कडरू ब्रिज से रेडिशन ब्लू होटल तक जहां जहां कट है, वहां बैरिकेडिंग की गई है। ताकि वाहनों को गृह मंत्री के आने-जाने के समय में रोका जा सके। बुधवार को ही कडरू ब्रिज के पास बैरिकेडिंग लगाकर होटल रेडिशन ब्लू की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। कडरू से सुजाता चौक की ओर जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से होकर जाना पड़ा।

Route Divert: दो दिन भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री, कई रास्ते ट्रैफिक  पुलिस ने किए डायवर्ट; देखें बदली व्यवस्था - No Entry For Heavy Vehicles  Route Diverted Traffic ...कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में शामिल होने वाले वरीय पदाधिकारियों व अन्य के लिए अलग अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वरीय पदाधिकारियों के वाहन होटल रेडिशन ब्लू के लोअर बेसमेंट में पार्क होंगे। जिला स्तर के सभी पदाधिकारी अपना वाहन रांची क्लब के पार्किंग एरिया में पार्क करेंगे। वहीं अन्य जिला स्तर के पदाधिकारियों के लिए फिरायालाल स्कूल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस आवश्यकता अनुसार कुछ समय के लिए कुछ मार्गों पर रूट को डायवर्ट कर सकती है या रोक सकती है।

रांची आ रहे अमित शाह, भाजपा नेताओं के साथ करेंगे चुनावी रणनीति पर चर्चा; 4  नवंबर को PM मोदी की सभा - Amit Shah to Hold Key Meetings in Ranchi BJP  Leadersप्रदेश भाजपा के लिए अहम है अमित शाह का दौरा, नए अध्यक्ष का नाम होगा तय

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रांची दौरा पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के लिए हो रहा है, लेकिन झारखंड प्रदेश भाजपा के लिए भी अमित शाह के रांची आने पर कई महत्वपूर्ण निर्णय की संभावना है। लंबे समय से टल रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव पर गृहमंत्री के इस एक दिवसीय दौरे में अंतिम मुहर लग सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उनकी टीम के नेताओं की गृहमंत्री संग गुरुवार सुबह अनौपचारिक मुलाकात होनी है। इसमें संगठन की स्थिति, राज्य के राजनीतिक हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। अमित शाह के रांची आने से दो दिन पूर्व मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी एक दिन के प्रवास पर रांची पहुंचे थे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी इसी दौरान रांची प्रवास पर थे। केंद्रीय नेतृत्व के शीर्ष लोगों का एकसाथ रांची में होना प्रदेश संगठन के लिए किसी बड़े निर्णय का संकेत माना जा रहा है।

 

 

Report By :- SONIA SINGH, POLTICAL EDITOR, NATION EXPRESS 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309