उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होगा चुनाव, 10 फरवरी से शुरू होगा चुनावी रण, 10 मार्च को फैसला
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण: 10 फरवरी
उत्तर प्रदेशदूसरा चरण: 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवातीसरा चरण: 20 फरवरी
उत्तर प्रदेशचौथा चरण: 23 फरवरी
उत्तर प्रदेश
पांचवा चरण: 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश, मणिपुरछठवां चरण: 3 मार्च
उत्तर प्रदेश, मणिपुरसातवां चरण: 7 मार्च
उत्तर प्रदेशनतीजे: 10 मार्च
चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होगा। शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
- Advertisement -
चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में सख्त प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं होगी। वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार की इजाजत होगी। जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। सभी चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें प्रिकॉशन डोज भी लगाई जाएगी।
अब तक की 5 बड़ी बातें
1. कोरोना के बीच चुनाव चुनौतीपूर्ण-नए कोविड प्रोटोकॉल लागू होंगे।
2. कोरोना संक्रमित भी वोट डाल सकेंगे- मरीजों को पोस्टल बैलेट की सुविधा।
3. 16% पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2.15 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बने हैं।
4. एक पोलिंग स्टेशन पर मैक्सिमम वोटर्स की संख्या 1500 से 1250।
5. चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाई गई, बड़े राज्यों में अब 40 लाख रुपए।
राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइंस
1. सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
2. दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी।
3. उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा।
4. यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा।
5. मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी।
लाइव अपडेट
उत्तर प्रदेश का सातवां चरण
अधिसूचना 10 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च
उत्तर प्रदेश का छठा चरण और मणिपुर का दूसरा चरण
अधिसूचना 4 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च
उत्तर प्रदेश का पांचवां चरण और मणिपुर का पहला चरण
अधिसूचना 1 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश का चौथा चरण
अधिसूचना 27 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
उत्तर प्रदेश का तीसरा चरण
अधिसूचना 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण और पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहला चरण
अधिसूचना – 21 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख – 28 जनवरी
नामांकन की जांच – 29 जनवरी
नाम वापसी – 31 जनवरी
मतदान – 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश का पहला चरण
अधिसूचना – 14 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी
नामांकन की जांच – 24 जनवरी
नाम वापसी – 27 जनवरी
मतदान – 10 फरवरी
यूपी में सात चरणों में मतदान
उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें दौर का मतदान होगा।
सात चरणों में होंगे चुनाव
- सात चरणों में होंगे पांच राज्यों में चुनाव। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान।
- उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान।
- पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान।
- 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।
मीडिया का चुनाव में अहम रोल
मीडिया हमारा दोस्त है, मीडिया का चुनाव में अहम रोल रहा है। आपके जरिए हमारी बात लोगों तक पहुंचती है।
रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं
डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी। घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।
03:58 PM, 08-JAN-2022
पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
टीके की दोनों खुराक जरूरी
हर राज्य की विधानसभा सीट का कार्यकाल पांच साल ही रह सकता है। समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी ऐसे होंगे, जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें एहतियाती अतिरिक्त खुराक भी दी जा सकेगी।
सभी चुनावकर्मियों का टीकाकरण
-सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है।
इन तीन एप्स पर अहम जानकारियां
- आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर उपलब्ध होगी।
- Suvidha Candidate एप सक्रिय रहेगा। ये राजनीतिक दलों के लिए है। उन्हें किसी दफ्तर में जाकर रैली वगैरह के लिए इजाजत नहीं मांगनी होगी। वे इस एप के जरिए उपलब्धता देख सकेंगे।
- Cvigil एप का इस्तेमाल आम जनता और मतदाता कर सकेंगे। किसी भी गड़बड़ी की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड की जा सकेगी। 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचकर जरूरी कदम उठाएगी
Report By :- MADHURI SINGH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI