Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

विदाई ऐसी कि हर आंख में थे आंसू : पूर्व सैनिकों ने शहीद की बेटी को हथेलियों पर चलाकर किया विदा

0 468

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलवल

पूर्व सैनिकों के इस जज्बे को देखकर समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने पूर्व सैनिकों की जमकर सराहना की

कारगिल युद्ध के दौरान शहीद संजय कुमार की बेटी की शादी में पूर्व सैनिकों ने पहुंचकर पिता होने का फर्ज निभाया। पूर्व सैनिकों ने अपनी हथेलियों पर चलाकर शहीद की बेटी को विदा किया।

- Advertisement -

पूर्व सैनिकों के इस जज्बे को देखकर समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने पूर्व सैनिकों की जमकर सराहना की। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन बीएस पोसवाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक विवाह समारोह में पहुंचे।

Dulha Dulhan Makers in Basheer Bagh - Best Matrimonial Bureaus For Muslim in Hyderabad - Justdialकैप्टन बीएस पोसवाल ने बताया कि संजय कुमार ने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। नौ फरवरी गुरुवार को शहीद संजय कुमार की बेटी डॉ. मनीषा की शादी थी। सभी पूर्व सैनिकों ने शादी में पहुंचकर बेटी मनीषा की शादी में सहयोग किया। इस अवसर पर वीर नारी अनीता देवी ने नम आंखों से उनकी बेटी का सम्मान बढ़ाने के लिए सभी पूर्व सैनिकों का आभार जताया।

Report By :- NAMITA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पलवल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309