Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोरोना का खौफ : Delta+Omicron चौथी लहर में मचाएगा भारी तबाही, चीन ने लगाया लॉकडाउन, 12 लाख की आबादी घरों में कैद, भारत में चौथी लहर 22 जून से होगी शुरू, अगस्त में रहेगा पीक पर

0 501

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

WHO ने यह भी चेतावनी दी है कि यह समझना कि कोरोनावायरस हमेशा के लिए खत्म हो गया, बहुत बड़ी गलती साबित होगी

कोरोना वायरस की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जा सकता है

यूझू शहर में सोमवार रात से लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने घरों में ही रहें

चीन ने लगा दिया लॉकडाउन 

चौथी लहर 22 जून 2022 से शुरू होने के आसार हैं। यही नहीं चौथी लहर 23 अगस्त को अपने चरम पर पहुंच सकती है और 24 अक्टूबर को समाप्त हो सकती है। भारत के साथ ही अन्य देशों के डाटा पर भी इसी पद्धति का उपयोग करके चौथी लहर की भविष्यवाणी की जा सकती है।

Omicron+Delta: कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर का असर अब कम हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि संक्रमण का खतरा हमेशा के लिए खत्म हो गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक नई स्टडी के मुताबिक, एक नया वेरिएंट खतरा बनकर उभर रहा है। इसमें डेल्टा (Delta) और ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट मिलकर एक नया वायरस बना रहे हैं। WHO ने इस स्टडी के बारे में कहा कि इस नए कॉम्बिनेशन वाले वायरस को लेकर आशंका पहले से थी क्योंकि ये दोनों काफी तेजी से फैल रहे थे।

Coronavirus Latest News- Covid-19 4th Wave in India Prediction by IIT Kanpur Scientists

- Advertisement -

 

यह स्टडी फ्रांस की एक संस्था पैस्चर इंस्टीट्यूट ने की है। इसमें डेल्टा और ओमिक्रोन के कॉम्बिनेशन वाले वायरस को लेकर ठोस सबूत मिले हैं। स्टडी के मुताबिक, नए कॉम्बिनेशन वाले वायरस की कई फ्रांस की इलाकों में पाए जाने का पता चला है। यह नया वायरस जनवरी 2022 से ही फैल रहा है।

 

क्या है स्टडी का नतीजा?

स्टडी में यह भी कहा गया कि इसी जीनोम और प्रोफाइल के वायरस की डेनमार्क और नीदरलैंड में भी पाया गया है। स्टडी में कहा गया कि अभी इस मामले में जांच और एनालिसिस किए जाने की जरूरत है कि ये नए कॉम्बिनेशन वाले सभी वायरस एक ही म्यूटेशन से निकले हैं, या ऐसे रिकॉम्बिनेशन के कई सारे मामले हुए हैं।

 

डेल्टा और ऑमिक्रॉन मिलकर मचा सकते हैं तहलका और तबाहीWHO में कोविड टेक्निकल टीम की अगुआई करने वाली मारिया वैन कर्खोव ने एक ट्वीट में कहा कि इसकी पहले से उम्मीद की जा रही थी, खासकर यह देखते हुए कि ये दोनों वेरिएंट काफी तेजी से फैल रहे थे। उन्होंने कहा कि WHO इस मामले पर नजर रखे हुए हैं और इसे लेकर स्टडी जारी है।

 

WHO ने क्या दी है चेतावनी

हालांकि शुरुआत में जब लोगों ने डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट के संयुक्त वेरिएंट आने की आशंका जताई और इसे डेल्टाक्रोन (Deltacron) कहकर बुलाया, तब WHO ने कहा कि डेल्टा और ओमिक्रोन कॉम्बिनेशन जैसी असल में कोई चीज नहीं है। मारिया ने कहा था, “असल में हम यह सोचते हैं कि यह कंटेनमेंशन का परिणाम है, जो सिक्वेंसिंग प्रॉसेस के दौरान हुआ है। हालांकि मारिया ने बाद में यह भी स्पष्ट किया कि एक व्यक्ति एक समय में दो अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमित हो सकता है।

fourth wave of covid 19 starts from Mid of next month in india | COVID 19 Update- देश में अगले महीने आ सकती है कोरोना की चौथी लहर, ज्योतिष में ग्रहों के

शहर में कोरोना के मिले सिर्फ 3 केस और चीन ने कर दिया लॉकडाउन, 12 लाख की आबादी घरों में कैद

चीन के मध्यवर्ती इलाके (Central China) में स्थित यूझो (Yuzhou) शहर की करीब 12 लाख की आबादी अगले कुछ दिनों तक अपने घरों में कैद रहने वाली है. वहां हाल ही में कोरोना (Covid-19) के 3 केस सामने आए हैं. वे भी बिना लक्षणों वाले. इसलिए पूरे शहर में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है.

चीन में 2019 में जब से कोरोना (Covid-19) का पहला मामला सामने आया था, तभी से वह बेहद ‘जीरो-कोविड पॉलिसी’ (Zero Covid Policy) का पालन कर रहा है. इसके तहत किसी क्षेत्र में कोरोना के मामले सामने आते ही उसकी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया जाता है. लॉकडाउन लगाकर लोगों की आवाजाही भी पाबंद कर दी जाती है.

हालांकि इस नीति को लेकर कुछ दबाव भी हैं. क्योंकि इतनी सख्ती के बावजूद स्थानीय स्तर पर कई जगहों में कोरोना के संक्रमण के मामले लगाताार सामने आ रहे हैं. चीन में जल्द ही विंटर ओलंपिक भी होने वाले हैं. इन्हीं कारणों से सरकार ने अब अपनी ‘जीरो-कोविड पॉलिसी’ के बाबत कुछ और सख्त रुख अपनाया है.

China Locks Down City Of 3.5 Million Due To Corona - चीन में लॉकडाउन : कोरोना के 79 केस आने के बाद इस शहर की 35 लाख आबादी घरों में कैद - Amar Ujala Hindi News Live

इसी क्रम में हेनान प्रांत के यूझो शहर में जैसे ही कोरोना के मामलों पता चला, पूरा शहर लॉकडाउन कर दिया गया. सरकारी घोषणा के अनुसार, शहर की पूरी करीब 12 लाख की आबादी अगले आदेश तक घरों की चारदीवारी तक ही सीमित रहेगी. इस घोषणा के बाबत इसी सोमवार को सार्वजनिक बयान जारी किया गया है.

शहर के सभी लोगों और समुदायों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने घरों, कॉलोनियों, क्षेत्रों, आदि में कोरोना नियंत्रण से जुड़ी हिदायतों का सख्ती से पालन करें. सैनिटाइजेशन, मास्क, आपस की दूरी जैसे अनिवार्य कोविड-बिहेवियर का पालन करें और करवाएं. इतना ही नहीं, शहर में बस और टैक्सी सर्विस भी बंद कर दी गई है. पर्यटक, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल्स आदि पर भी ताले लटका दिए गए हैं.

गौरतलब है कि चीन में मंगलवार को ही कोरोना  के 175 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 5 हेनान प्रांत  में मिले हैं. जबकि 8 उन इलाकों में मिले, जो पूर्वी क्षेत्र के शहर निंगबो की एक गारमेंट फैक्ट्री से जुड़े हुए हैं. वहीं जियान शहर में मंगलवार को कोरोना के 95 मामले सामने आए. करीब 1.30 करोड़ की आबादी वाले इस ऐतिहासिक शहर में दो हफ्ते से लॉकडाउन लगा हुआ है. जियान में 9 दिसंबर के बाद से 1,600 मामले सामने आ चुके हैं.

Report By :- AFSHA ANJUM, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309