Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मानसून की विदाई ठंड की आहट: राज्य के कई हिस्सों में गिरेगा पारा, सुबह तेज धूप शाम होते- होते बढ़ेगी ठंड

0 428

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राज्य से मानसून की विदाई हो रही है।  मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर तक राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। 10 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक आसमान भी साफ रहने का अनुमान है।

कैसा रहा मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ हिस्सों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। कई जगहों पर आसमान साफ रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान रांची में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया या है।

- Advertisement -

All things chic: Winter style cues from colleges of Delhi University |  Fashion Trends - Hindustan Timesन्यूनतम तापमान में गिरावट
राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पलामू प्रमंडल से मानसून विदा हो गया। अगले कुछ दिनों तक झारखंड में बारिश की उम्मीद नहीं है. आकाश साफ रहेगा। रांची समेत पूरे राज्य में पिछले दो दिन से बारिश बंद है। इसकी वजह से पारा बढ़ने लगा है। तापमान में 6 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी हु‍ई है।

Gorakhpur Weather News:गोरखपुर में सामान्य से 10 डिग्री कम रहा अधिकतम पारा,  छूट रही कंपकंपी - Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave Sun  Not Come Out From 10 Days -

मानसून की विदाई
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड से मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। एक-दो दिनों में मौसम विभाग इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर देगा। राज्य में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 15 अक्टूबर से तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री गिरावट आने लगेगी। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। डाल्टेनगंज का अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 23.3 डिग्री दर्ज हुआ।

सुबह कड़क धूप शाम होते – होते बढ़ेगा ठंड
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 10 से 15 अक्टूबर तक राज्य भर में आसमान साफ रहेगा। कोई सिस्टम बनने की संभावना नहीं है। सीधी धूप धरती को टच करेंगी और दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। रांची और आसपास के क्षेत्र में 15 अक्टूबर तक न्यूनतम पारा 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में तो गर्मी रहेगी, पर शाम ढलते ही ठंडक का एहसास होगा।

Report By :- PALAK TIWARI, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309