Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शहर के बैंक्वेट हाॅल में पार्किंग,अग्निशमन सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे का हाेना जरूरी नही तो कैंसल होगा रजिस्ट्रेशन

0 485

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी में अब पड़ाेसी से पूछने के बाद ही लाॅज-हाॅस्टल, बैंक्वेट और मैरिज हाॅल का लाइसेंस मिलेगा। अगर किसी लाॅज- हाॅस्टल या मैरिज- बैंक्वेट हाॅल के संचालन से पड़ाेसी काे किसी तरह की दिक्कत हाेती है और वे नगर निगम में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हैं, ताे ऐसे संचालकों काे लाइसेंस नहीं मिलेगा। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाइसेंस लेने के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी करके उसकी सूची जारी की है।

इसमें लाॅज- हाॅस्टल के कुल 217 और मैरिज-बैंक्वेट हाॅल के 45 आवेदन शामिल हैं। सूची में शामिल लाॅज-हाॅस्टल, मैरिज-बैंक्वेट हाॅल के संचालन से किसी काे काेई आपत्ति है ताे वे 15 दिनाें के अंदर निगम की बाजार शाखा में आवेदन दे सकते हैं। आपत्तियों से संबंधित आवेदनों की जांच और आपत्तिकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद नगर निगम लाइसेंस जारी करने का निर्णय लेगा।

- Advertisement -

The 10 Best Banquet Halls in Ahmednagar - Weddingwire.in

बैंक्वेट-मैरेज हाॅल 100 से अधिक, मात्र 45 आवेदन आए

रांची नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1000 से अधिक छाेटे-बड़े लाॅज-हाॅस्टल चल रहे हैं। लेकिन लाइसेंस के लिए मात्र 217 ने ही आवेदन किया है। जबकि, पिछले वित्तीय वर्ष में मात्र 127 लाॅज-हाॅस्टल का लाइसेंस जारी किया गया था। दूसरी ओर शहर में 100 से अधिक मैरिज- बैंक्वेट हाॅल का संचालन हाे रहा है। लेकिन मात्र 45 ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। पिछले वर्ष 38 मैरिज- बैंक्वेट हाॅल संचालकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बिना लाइसेंस के लाॅज- हाॅस्टल, मैरिज-बैंक्वेट हाॅल का संचालन करने वालाें से जुर्माना वसूलने के साथ उन्हें सील करने का भी प्रावधान है, लेकिन निगम कार्रवाई नहीं करता।

Girls Hostel - Rvim

बैंक्वेट हाॅल में पार्किंग और कूड़ा निपटान की व्यवस्था करना जरूरी,

लाॅज-हाॅस्टल के रजिस्ट्रेशन के लिए सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षाकर्मी, अग्निशमन सुरक्षा की व्यवस्था जरूरी
शहर के बैंक्वेट हाॅल, विवाह भवन में पार्किंग और कूड़ा निपटान की व्यवस्था करना जरूरी है। जिस बैंक्वेट हाॅल में पार्किंग नहीं हाेगी, लाइसेंस नहीं मिलेगा। इसके अलावा पानी, अग्निशमन सुरक्षा, प्रवेश और निकास की समुचित व्यवस्था, आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे का हाेना जरूरी है। इसी तरह लाॅज-हाॅस्टल के रजिस्ट्रेशन के लिए सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षाकर्मी, अग्निशमन सुरक्षा की व्यवस्था जरूरी है।

 

Report By :- ADITI PATHAK, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309