Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पन्ना पलटना है या किताब बंद करनी है ! WHATSAPP स्टेटस पर पत्नी ने रिप्लाई दिया- ‘अच्छा है कि बंद ही कर दो, कड़वी प्रतिक्रिया से आहत होकर असिस्टेंट इंस्पेक्टर ने कर लिया सुसाइड

0 377

NATIONAL DESK, NATION REXPRESS, छतरपुर

अभी AI इंजीनियर का सुसाइड केस का मामला ठंडा नहीं हुआ कि अब मध्य प्रदेश में भी एक असिस्टेंट इंस्पेक्टर ने अपनी जान दे दी. पूरा मामला छतरपुर का है छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के सटई रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू का यह मामला है. कॉलोनी में रहने वाले असिस्टेंट इंस्पेक्टर राजकुमार त्रिवेदी ने बीते दिनों सुसाइड कर लिया था. जीवन लीला समाप्त करने से पहले राजकुमार ने वॉट्सएप स्टेटस पर अपनी फोटो के साथ एक मैसेज लिखा- “जिंदगी में एक समय आता है,  जब उसे तय करना होता है कि पन्ना पलटना है या किताब बंद करनी है.” और अपने वॉट्सएप स्टेटस पर लगा लिया.  

- Advertisement -

घरेलू कलह के चलते अपने मायके में रह रही उनकी पत्नी मृगाक्षी त्रिवेदी ने इसी स्टेटस पर रिप्लाई देते हुए लिखा, “जितना तुम समझ रहे हो, उतना ही सामने वाला समझ रहा है, और अच्छा है कि आप किताब ही बंद कर दो.” इससे आहत होकर राजकुमार त्रिवेदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

Chhatarpur Assistant Director Suicide Case | Social Media Status | Green Avenue Colony Incident | असिस्टेंट डायरेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: देर रात सोशल मीडिया पर लगाया स्टेटस ...

एसपी अगम जैन ने बताया कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने यह तय किया कि पत्नी ने ही पति को आत्महत्या के लिए उकसाया था. जिस दिन यह घटना हुई, उस दौरान रामकुमार त्रिवेदी की पत्नी मृगाक्षी त्रिवेदी के साथ सास रेखा तिवारी घर पर मौजूद थी.  उधर, अब पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की जांच तेज कर दी है 

असिस्टेंट इंस्पेक्टर ने लगाई थी फांसी, पत्नी और सास पर दर्ज हुई एफआईआरछतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू में रहने वाले असिस्टेंट इंस्पेक्टर राजकुमार त्रिवेदी ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जब पुलिस ने मृतक के वॉट्सएप स्टेटस पर मिले रिप्लाई के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई। पुलिस ने अब मृतक की पत्नी मृगाक्षी त्रिवेदी और उसकी सास रेखा तिवारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया है। 

Report By :- SNEHA TIWARI, NATIONAL DESK, NATION REXPRESS, छतरपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309