Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हजारीबाग डबल मर्डर का खुलासा : कलयुगी बाप ने 6 लाख की सुपारी देकर बेटे और बहू का करवा दिया कत्ल, पिता-सगे भाई सहित छह गिरफ्तार

0 325

CRIME DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग 

झारखंड के हजारीबाग जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कथित मर्डर की घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश है. लोकल थाना पुलिस ने इस हत्या के इस मामले में मृतक के पिता, उसके सगे भाई सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या के दौरान उपयोग में लाई गई बोलेरो कार और हथियार भी बरामद कर लिए हैं. 

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ईश्वर मेहता (59) और उनके छोटे बेटे बबलू को 15-16 जून की रात को बड़े बेटे राहुल कुमार (30) और उनकी पत्नी पूजा यादव (28) की नृशंस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. राहुल कुछ साल पहले सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए दिल्ली गया था, जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की पूजा से हुई और वह उससे प्यार करने लगा. पूजा भी दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. दोनों पिछले पांच साल से लिव ​इन में रह रहे थे और शादी करने की योजना बना रहे थे.

- Advertisement -

हजारीबाग डबल मर्डरः चंद पैसों की खातिर पिता बना हैवान, करवा दिया बेटे और  होने वाली बहू का कत्ल, रातों-रात शव का किया अंतिम संस्कार - Hazaribag  double murder

पूजा से शादी करने के बाद से नराज था बाप 

हजारीबाग पुलिस ने बताया कि राहुल अपने पैतृक गांव हजारीबाग के कोरहा लौटने से पहले दिल्ली में पूजा के साथ रहता था. दोनों दिल्ली में सफल नाम से कोचिंग सेंटर चलाते थे. वहीं, हजारीबाग में मनी लेंडर का काम करने वाला ईश्वर अपने बड़े बेटै राहुल और पूजा का पैतृक गांव लौटने से नाराज था. उसकी नाराजगी की मुख्य वजह यह थी कि पूजा दूसरी जाति की थी. उसने राहुल से पूजा को मारने के कहा था. राहुल द्वारा इससे इनकार करने पर ईश्वर ने सुपारी किलर को पैसा देकर दोनों की हत्या करा दी.

शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे? क्या है विवाह का अर्थ – Jd News

कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिए थे छह लाख रुपये

पुलिस ने बताया कि छह महीने पहले ईश्वर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड के लिए 6 लाख रुपये देने की साजिश रची थी. वारदात की रात ईश्वर, बबलू और उसके चार साथी राहुल के घर गए. ईश्वर ने तलवार से पूजा पर जानलेवा हमला किया, जबकि बबलू और कॉन्ट्रैक्ट किलर ने राहुल पर हमला किया, जिसकी चाकू से कई वार किए जाने के कारण मौत हो गई.

ईश्वर और उसके परिवार का बहिष्कार

हजारीबाग पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने शवों को बड़े तौलिये में लपेटा, उन्हें अपनी कार में लादा और इचाक के परशी जलती हुई घाट पर ले गए, जहां ईश्वर ने दोनों के शवों को जला दिए. अगली सुबह छात्रों ने पाया कि राहुल और उसकी पत्नी गायब हैं. हत्या का मामला सामने आने पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय समुदाय ने हत्या से नाराज होकर ईश्वर और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया. लोकल थाना पुलिस को पूछताछ के दौरान ईश्वर ने खुलासा किया कि वह राहुल से नाराज था, क्योंकि वह यूपीएससी परीक्षा पूरी किए बिना ही वापस आ गया था. वह पूजा से शादी करने की योजना बना रहा था.

Hazaribagh News: पिता ने ही पुत्र और बहू की हत्या के लिए दी थी सुपारी,  राहुल-पूजा मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे - Hazaribagh News Rahul Puja  Murder Case The father hadशुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मृतक की हड्डियां, स्टील की चूड़ियां, खून से सने तौलिए, तलवार, चाकू और बोलेरो कार बरामद बरामद की है , जिसका इस्तेमाल हत्या के दौरान आरोपियों ने की थी. पुलिस ने इसे पीड़ितों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में बॉबी कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. विक्की कुमार ईश्वर का ड्राइवर था. कॉन्ट्रैक्ट किलर को 2 लाख रुपये एडवांस में मिले थे. पुलिस ने बताया कि पूजा के पिता रामसूरत यादव के बयान के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309