Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिहार-झारखंड में भारी बवाल, दो समुदायों में भिड़ंत : जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी, इलाके में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ जमशेदपुर

0 628

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रामनवमी पर निकाली गईं शोभा यात्राओं के बीच कुछ जगहों पर हिंसा की चिंगारी भड़की है. अब बंगाल और बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी हिंसा हुई है.

रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार में भारी बवाल, बिहारशरीफ में 6 लोगों को गोली लगी, सासाराम में इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144

 

रामनवमी जुलूस पर हिंसा की आग बंगाल और बिहार के बाद झारखंड तक पहुंच गई है. बीती रात शुक्रवार (31 मार्च) को जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में रामनवमी जुलूस पर पथराव हुआ. पुलिस की गाड़ी तोड़ी गई. करीब 5 लोग घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है. 

- Advertisement -

बीती रात (31 मार्च) जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में कुछ लोगों ने रामनवमी जुलूस निकालने का विरोध किया. इसके बाद हालात बिगड़ने लगे. जुलूस को रोकने से गुस्साए लोग बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे और रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को जाम कर दिया. दोनों तरफ से जमकर भड़काऊ नारेबाजी हुई. 

Ram Navami Clash: बंगाल-बिहार के बाद झारखंड भी सुलगा, शोभा यात्रा पर पथराव; पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी

पुलिस की गाड़ी पर हमला

जुलूस को रोकने से गुस्साए लोग बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे और रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को जाम कर दिया. दोनों तरफ से जमकर भड़काऊ नारेबाजी हुई. भीड़ ने सड़क पर टायर जलाए और पुलिस की गाड़ी तोड़ दी. हिंसा की घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. जमशेदपुर के एसपी और डीएम समेत तमाम अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और हालात को संभाला. 

Jamshedpur Jugsalai Stone Pelting Miscreants Blocked Road After Ban Ram  Navami Procession ANN | Jamshedpur News: रामनवमी विसर्जन जुलूस पर प्रतिबंध  लगाए जाने के बाद जुगसलाई में पथराव ...

कई जगहों पर भड़की हिंसा 

इसके अलावा रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा, गुजरात वडोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर और बिहार के सासाराम नालंदा में हिंसक झड़पें हुईं. इन जगहों पर पत्थरबाजी और आगजगी की भी खबरें आईं. तमाम जगहों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. पश्चिम बंगाल में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रही. यहां वाहनों में आगजनी और पत्थरबाजी हुई. कई दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई. पुलिस वाहनों सहित कई कारों को आग के हवाले कर दिया. 

बिहार, बंगाल के बाद झारखंड में भी रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा, जमकर हुई पत्थरबाजी representative image

बिहार में भारी बवाल 

बिहार में रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान कई जिलों में भारी बवाल हो गया. इसमें सबसे ज्यादा उपद्रव सासाराम और नालंदा में हुआ है. सासाराम के सहजलाल पीर मोहल्ले में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई. इस दौरान जमकर बमबाजी और गोलीबारी की घटना हुई. इसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, नालंदा के कई इलाकों में जुलूस के दौरान भारी उपद्रव देखने को मिला. दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. इस दौरान पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना जमकर हुई. उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी. अभी भी दोनों जिलों में स्थिति तनावपूर्ण है. भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है और धारा 144 लागू की गई है. जानिए 10 बड़ी बातें.

सासाराम में शुक्रवार को पत्थरबाजी हुई थी।

1. सासाराम में रामनवमी को लेकर शुक्रवार भारी संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला था. सहजलाल पीर मोहल्ले जुलूस के दौरान हंगामा शुरू हो गया.

2. इस दौरान दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए. दोनों की ओर से जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया.

3. फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई. जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पत्थरबाजी की घटना में सदर एसडीओ मनोज कुमार के बॉडीगार्ड सुशांत कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके साथ ही दो पुलिसकर्मियों के सिर भी फट गए.

बिहारः सासाराम के बाद नालंदा में रामनवमी जुलूस पर पथराव और आगजनी - Lagatar

4. कई घंटों से स्थिति तनावपूर्ण है. लोगों में दहशत का माहौल हो गया है. डीएम और एसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप रही है. पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है. वहीं, सासाराम में अगले आदेश तक पूरी तरीके से इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है.

5. सासाराम में उपद्रव के बाद शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीनचंद्र झा मौके पर पहुंचे. दंगा नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. इस मामले को लेकर डीआईजी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण है. आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. 

6. नालंदा के गगनदीवान मोहल्ले के पास शुक्रवार की शाम रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हो गया.

7. इस विवाद को लेकर गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया और दोनों पक्षों के लोग पत्थरबाजी शुरू कर दी.

8. इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा. कई वाहनों में आग लगा दी. इसके साथ ही कई मोहल्लों के दुकानों में भी आग लगा दी. इस घटना में गगनदीवान, भारवपर और मुरारपुर मोहल्ला काफी प्रभावित है.

Bihar Violence Riot in Bihar Sasaram and Nalanda section 144 during Ram Navami procession Bihar Violence: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार में भारी बवाल, सासाराम में इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144 | 10 बड़ी बातें

9. इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. पुलिस उपद्रवियों को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज भी की. इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं है. घंटों से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है.

10. स्थिति नियंत्रण करने के लिए डीएम और एसपी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है. पूरे नालंदा में धारा 144 लागू की गई है. बिजली बंद कर दिया गया है. साथ ही जल्द इंटरनेट बंद करने की बात कही जा रही है.पुलिस इसका पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Report By :- NIKITA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309