Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

1 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गये हेमंत सोरेन : आज होटवार जेल में कटेगी हेमंत सोरेन की रात

0 499

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, ईडी ने की हैं 10 दिनों के रिमांड की मांग

झारखंड की राजधानी रांची से इस समय बड़ी खबर आ रही है रिमांड पिटीशन पर बहस पूरी हो चुकी है, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है इस पर कल अपना फैसला सुनाएगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, आज की रात हेमंत सोरेन होटवार जेल में कटेगी, हेमंत सोरेन की रात आज जेल में कटेगी. बता दें, पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा जा रहा है. कोर्ट में ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए 10 दिनों के रिमांड की मांग की है.

- Advertisement -

सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
बता दें, हेमंत की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें पीएमएलए कोर्ट में जस्टिस दिनेश राय की अदालत में पेश किया. कोर्ट में हेमंत सोरेन का पक्ष महाधिवक्ता राजीव रंजन रख रखा, जबकि ईडी की तरफ से अधिवक्ता अनिल कुमार अपना पक्ष रखा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इसका फैसला कोर्ट 2 फरवरी को सुनाएगी
बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में अलर्ट
राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में अलर्ट जारी कर दी गई है. जेल परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है. जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही बिरसा मुंडा जेल जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है अब संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट से हेमंत सोरेन को सीधे होटवार जेल ले जाया जा सकता है. 
कोर्ट पहुंचते ही हेमंत सोरेन के चेहरे पर दिखी मुस्कुराहट
इससे पहले जब ईडी के अधिकारियों के साथ हेमंत सोरेन कोर्ट पहुंचे तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी. ईडी कोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और इसके बाद वे कोर्ट के अंदर गए. ईडी की टीम हिनू के ईडी ऑफिस से हेमंत को लेकर पहुंची है. हेमंत सोरेन को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचाया गया. 
 
कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी कोर्ट पहुंचाए गए हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन को पेशी के लिए राजधानी रांची के सिविल कोर्ट स्थित ईडी की स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हेमंत सोरेन को पहुंचाया गया है. कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी मामले में पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है. 
ट्रैफिक रुट को लेकर ट्रैफिक को अलर्ट 
कोर्ट में पेशी को लेकर रुट चार्ट तैयार किया गया है. बता दें, बीते दिन 31 जनवरी को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं आज हिनू स्थित ईडी दफ्तर से उन्हें ईडी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाएगी. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. 
ट्रैफिक रुट को लेकर ट्रैफिक को अलर्ट रखा गया है. हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी के पहले रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन चंदन सिन्हा ईडी की स्पेशल कोर्ट पहुंच गए है. हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेशी को लेकर रुट तैयार कर लिए गए हैं इसके तहत उन्हें, हिनू चौक से बिरसा चौक, डिबडीह, अरगोड़ा चौक से होते हुए हरमू चौक, शाहजानंद चौक से होते हुए रातू रोड से होकर कोर्ट ले जाने की तैयारी है
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हेमंत सोरेन का मामला
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका वापस ले ली गई है. वहीं गिरफ्तारी का यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले को CJI के सामने रखा. मामले में सुनवाई के लिए CJI ने शुक्रवार (2 फरवरी) की तिथि निर्धारित की है. 
ईडी दफ्तर पहुंचकर पत्नी कल्पना ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात
हेमंत सोरेन अभी ईडी के हिरासत में ही हैं. आज सुबह कल्पना सोरेन अपने बच्चों के साथ ईडी दफ्तर पहुंची जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक हेमंत सोरेन से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि कल्पना लंच बॉक्स में खाना लेकर ईडी दफ्तर पहुंची थी इसके बाद वह ईडी दफ्तर से निकलकर अपने आवास के लिए रवाना हुई.
न्यायिक हिरासत में भेजे जा सकते है हेमंत सोरेन
PMLA की कोर्ट में पेशी के लिए हेमंत सोरेन को करीब डेढ़ बजे के करीब कोर्ट ले जाया जाएगा. पेशी के दौरान मामले में पूछताछ को लेकर ईडी कोर्ट से 7 दिनों के रिमांड की मांग की जा सकती है इसके बाद आज हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में भेजे जा सकते है.  
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सोरेन की गिरफ्तारी का मामला
मामले में हेमंत सोरेन की ओर से कपिल सिब्बल ने बहस के लिए समय मांगा तो हाई कोर्ट नाराज हुआ, कोर्ट ने कहा कि मामले में शुक्रवार को फिर सुनवाई करेंगे. ईडी की ओर से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पक्ष रखा. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हाई कोर्ट में आज मामले की सुनवाई होनी है. 
सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने कहा हम हाई कोर्ट की याचिका वापस ले रहे हैं, हम चाहते थे कि इसे कल रात सुनावाई हो,  कृपया सुप्रीम कोर्ट को इसका निर्णय करने दीजिए

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309