Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आई किल्ड द राक्षस ! पूर्व DGP पर डाला खौलता तेल, आंखों में मिर्ची, फिर कांच की बोतल से वार…? मर्डर के बाद पत्नी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करके कही ये बात

0 388

CRIME DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक

हाइलाइट्स
  • कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं.
  • पुलिस के मुताबिक, उनकी पत्नी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है.
  • पूर्व डीजीपी की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.

- Advertisement -

कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा: आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा; बेटा बोला- मां मानसिक बीमार

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लिया है, क्योंकि वह हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। उनकी बेटी कृति को भी हिरासत में लिया गया है।

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. घटना के तुरंत बाद ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था,”मैंने राक्षस को मार दिया है.”

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था. 

I killed the monster after the murder of former DGP Om Prakash his wife called her friend and said this 'आई किल्ड द मॉनस्टर', पूर्व DGP के मर्डर के बाद पत्नी ने अपने दोस्त को कॉल करके कही ये बातपत्नी और बेटी को लिया हिरासत में

पुलिस ने कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या मामले में उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को हिरासत में ले लिया है. ओम प्रकाश का शव रविवार को बेंगलुरु में उनके तीन मंजिला घर के भूतल पर खून से सना हुआ मिला.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पल्लवी ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका. इससे ओम प्रकाश जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर कई बार चाकू घोंप दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जमीन को लेकर था विवाद

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया, दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. यह भी बताया जा रहा है कि इस अपराध के पीछे की एक वजह कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद भी था.

पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. सूत्रों ने दावा किया कि जब वहां के पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पुलिस थाने के सामने धरना दिया था. जांच में यह भी पता चला है कि पल्लवी को ‘सिजोफ्रेनिया’ (एक मानसिक विकार) नामक बीमारी थी और वह उसकी दवा भी ले रही थी. प्रकाश बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे. उन्हें एक मार्च 2015 को कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था.

बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे

IPS ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे, 1981 में यूपीएससी परीक्षा पास होने के बाद उन्हें कर्नाटक कैडर मिला था। उसके बाद से वह यहां विभिन्न जिलों में तैनात रहे और डीजी की पोस्ट तक पहुंचे, 2017 रिटायरमेंट के बाद वह बेंगलुरु के ही एचएसआर लेआउट स्थित आवास में रह रहे थे, जहां उनका शव मिला है।

Report By :- HEENA KHAN / PRITI PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309