झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कहीं महिला विरोधी तो नहीं ? झारखंड कांग्रेस के 24 जिला अध्यक्षों में एक भी महिला को नहीं मिली जगह
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
महिलाओं को आरक्षण देने की बात कहने वाली कांग्रेस आज खुद झारखंड कांग्रेस में उन महिलाओं को कोई जगह नहीं दे पाई, झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे महिलाओं से मिलना तो दूर बात करने से भी गुरेज करते हैं आखिर क्या वजह है कि महिलाओं को झारखंड कांग्रेस कमेटी में स्थान नहीं मिल पाया
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही सोनिया गांधी जब तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं तब तक उन्होंने राष्ट्र से लेकर राज्यों तक में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, महिला रहते हुए उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाई, 22 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि झारखंड कांग्रेस में 24 जिला अध्यक्षों की सूची में एक भी महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर महिलाओं के हित में नहीं सोचते हैं और ना ही उन्हें उनकी चिंता है , ऐसा प्रतीत होता है कि यह दोनों कांग्रेस के बड़े नेता महिला विरोधी तो नहीं है ?
- Advertisement -
लेकिन आज हम महिला और पुरुष के लिए बराबरी के हक की बात करते हैं लेकिन ऐसे में झारखंड कांग्रेस के 24 जिला अध्यक्षों में एक भी महिलाओं का शामिल नहीं होना महिलाओं के सम्मान के लिए एक बड़ा सवालिया निशान बन कर रह गया है जिस तरह से जिला अध्यक्षों की सूची में एक भी अल्पसंख्यकों को जगह नहीं दी गई थी जिसके बाद पूरे झारखंड में कोहराम मच गया था और आनन-फानन में आज ही कई जिला अध्यक्षों को चेंज करके अल्पसंख्यकों को भी जगह दी गई है अब सवाल यह उठता है कि क्या आने वाले दिनों में भी झारखंड के 24 जिला अध्यक्षों में महिलाओं को भी कोई जगह मिलती है या महिला खुद को ठगा हुआ महसूस करती हैं !
Report By :- NIDHI JHA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI