Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ATS SP ऋषभ झा के नेतृत्व में कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को अजरबैजान से 23 को लाया जाएगा रांची… कई राज़ से उठेगा पर्दा

0 366

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड पुलिस की एटीएस एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एक टीम उसे लाने के लिए 19 अगस्त को रांची से रवाना होगी। इसके बाद उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत 23 अगस्त को रांची लाया जाएगा। सुनील मीणा को भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

झारखंड पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य के मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अजरबैजान से भारत लाने का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। अजरबैजान सरकार द्वारा प्रत्यर्पण को हरी झंडी मिलने के बाद अब केवल उसे भारत लाना बाकी है, जिसके लिए जल्द ही झारखंड पुलिस की एक टीम विदेश रवाना होगी।

- Advertisement -

अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी |  Johar LIVEप्रत्यर्पण को मिली मंजूरी झारखंड पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मयंक सिंह को भारत लाने की सभी कानूनी बाधाओं को पार कर लिया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, “हमें मयंक सिंह को लाने की हरी झंडी मिल गई है।” उन्होंने इस कामयाबी के लिए केंद्रीय एजेंसियों और झारखंड पुलिस के अथक प्रयासों की सराहना की।

झारखंड पुलिस की टीम जाएगी अजरबैजान

जानकारी के मुताबिक, झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एक टीम जल्द ही अजरबैजान की राजधानी बाकू के लिए रवाना होगी। इस यात्रा के लिए पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष ‘व्हाइट पासपोर्ट’ तैयार किया जा रहा है, जिसे डिप्लोमेटिक पासपोर्ट भी कहते हैं। इस पासपोर्ट के जारी होते ही टीम मयंक सिंह को लेकर भारत वापस आएगी।

कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई

इस मामले में भारत और अजरबैजान के बीच पहले से ही प्रत्यर्पण संधि है, जिसका लाभ इस केस में मिला है। झारखंड एटीएस द्वारा प्रस्तुत किए गए पुख्ता दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर अजरबैजान के बाकू हाईकोर्ट ने भी मयंक सिंह को कुख्यात अपराधी स्वीकार करते हुए उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी।

लॉरेंस के दोस्त गैंगस्टर मयंक सिंह को पुलिस यूरोप से झारखंड लाने की तैयारी में है। - Dainik Bhaskarअमन साव के नेटवर्क का खुलासा

मयंक सिंह के भारत आने से झारखंड पुलिस को अमन साव के पूरे आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि मयंक सिंह विदेश में रहकर ही अमन साव के लिए वित्तीय और हथियार नेटवर्क का काम संभालता था। उससे पूछताछ के बाद कई और बड़े राजों से पर्दा उठ सकता है। झारखंड का पहला अपराधी जिसका होगा प्रत्यर्पण मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा

झारखंड का पहला अपराधी जिसका होगा प्रत्यर्पण

10 लाख का इनामी PLFI का सेकेंड सुप्रीमो गुज्जू गोप को मारने वाले जांबाज IPS  ऋषभ कुमार झा समेत 36 को मिलेगा पदक – NEWSWINGझारखंड का पहला अपराधी जिसका होगा प्रत्यर्पण मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड का पहला ऐसा अपराधी है जिसे विदेश से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जाएगा। राजस्थान के रहने वाले इस अपराधी को पिछले साल अजरबैजान की राजधानी बाकू से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल द्वारा जारी ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ के बाद हुई थी।

मयंक के खिलाफ ज्यादातर मामले रांची जिला के
अपराधी मयंक सिंह के खिलाफ अधिकतर आपराधिक मामले राजधानी रांची के हैं। इसके अलावा उस पर चतरा, लातेहार, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू सहित अन्य जिलों में करीब 43 केस दर्ज हैं। उस पर गिरिडीह जेलर को धमकी देने और तुपुदाना व रामगढ़ के व्यवसायियों को रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप है। वहीं, लातेहार में रंगदारी को लेकर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह द्वारा फायरिंग कराने की जिम्मेदारी मयंक सिंह द्वारा लिये जाने की बात सामने आ चुकी है। इसके अलावा रांची के अन्य व्यवसायियों से भी मयंक सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं।

Report By :- ANKITA JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309