Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खूनी इश्क! एक लड़की से दो लड़के करते थे प्यार, सनकी ने दूसरे आशिक को कुदाल से काट डाला

0 451

CRIME DESK, NATION EXPRESS, तेलंगाना

तेलंगाना में एक लड़की से करीबी रखना एक लड़के को इतना भारी पड़ गया कि उसे जान से ही हाथ धोना पड़ा. पुलिस के अनुसार एक दूसरा शख्स भी लड़की से प्यार करता था और उसे दूसरे लड़के की लड़की के साथ नजदीकियां नागवार गुजरी और उसने लड़के को कुदाल से काट दिया.

तेलंगाना में लव ट्राइंगिल की एक खबर सामने आई है जहां एक आशिक ने दूसरी की हत्या कर दी. दोनों ही युवक एक ही लड़की को पसंद करते थे. यहीं बात उन दोनों के बीच इतने बड़े विवाद की जड़ बन गई. चिकन की दुकान पर काम करने वाले शख्स ने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया है. हत्या के बाद हत्यारे ने पुलिस के सामने सरेंडर भी किया है. वहीं मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

- Advertisement -

एक लड़की और दो लड़के... गाल पर झन्नाटेदार थप्पड़ की वजह से हुआ खूनी खेल - murder in love affair two boyfriends of one girl Ambedkar Nagar News lclp - AajTak

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तेलंगाना के भद्राद्री कोधागुडेम जिले का है. हत्यारे की पहचान अफरीदी और मृतक की पहचान नवीन के रूप में की गई है. दरअसल रेड्डीपालेम गांव में चिकन की दुकान पर अफरीदी काम करता है. यहीं से नवीन अक्सर गुजरता था. यह बात अफरीदी को पसंद नहीं थी क्योंकि नवीन उस लड़की के करीब था जिसे अफरीदी भी पसंद करता था. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बर्गमपहाड़ पुलिस ने बताया है कि एक दिन जब नवीन अफरीदी की दुकान के पास से गुजर रहा था उसी वक्त अफरीदी ने उस पर कुदाल से हमला कर दिया.

एक लड़की दो आशिक #fannyvideo #comedyvideo #hansikaaddaetawah - YouTube

कुदाल से हमले के बाद नवीन की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद अफरीदी को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह तुरंत ही पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और नवीन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नवीन के परिजनों की उसकी हत्या की सूचना दी गई. जिसके बाद नवीन के परिजन आए और उन्होंने अफरीदी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

Two boys And one girl friend dp

नवीन के भाई ने पुलिस को बताया कि नवीन गांव की एक युवती के संपर्क में था और उन दोनों के बीच करीबियां थीं. यही बात अफरीदी को अखरती थी. उसने आरोप लगाया है कि इसी जलन के चलते अफरीदी ने नवीन की हत्या की है. नवीन के भाई ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है उस आधार पर पुलिस ने आफरीदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Report By :- HEENA KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, तेलंगाना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309