खलारी DSP राम नारायण चौधरी ने कस्तूरबा गांधी स्कूल और रेफरल अस्पताल मांडर में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद झारखंड पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है, डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सरकारी और निजी अस्पताल, लड़कियों के हॉस्टल और लड़कियों के स्कूल कॉलेज में सुरक्षा में कड़े इंतजाम करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं जैसा के ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से ही देशभर के जूनियर और सीनियर डॉक्टर में गुस्सा उबाल पर है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

- Advertisement -
कोलकाता रेप कांड से सहमे रिम्स के डॉक्टर, एसएसपी ने सुनी थी डॉक्टरों की समस्या
कोलकाता में जिस तरह से एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और फिर उसकी जघन्य हत्या की गई, उसे लेकर राजधानी रांची में भी डॉक्टर में खौफ है. राजधानी के डॉक्टर भी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं. ऐसे में डॉक्टर के मन में सुरक्षा को लेकर जो भावनाएं घर कर गई हैं उसे दूर करने के लिए बुधवार की शाम रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद रिम्स पहुंचे थे जहां एसएसपी ने डॉक्टरों के साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत की. हर डॉक्टर खासकर महिला डॉक्टर के साथ एससपी ने वन टू वन बात की. बातचीत के दौरान रिम्स की सुरक्षा को लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आई थी जिसके बाद एसएसपी ने रिम्स की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे

डीएसपी खेलारी रामनारायण चौधरी ने कई अस्पतालों और स्कूलों में खुद जाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कोलकाता में हुए एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात के बाद अब राजधानी रांची में भी डॉक्टर आक्रोशित और भयभीत हैं. कोलकाता की घटना को लेकर रांची और आस पास के ग्रामीण इलाकों के प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की चिंता को देखते हुए डीएसपी खेलारी रामनारायण चौधरी आज शनिवार को खुद खेलारी के कस्तूरबा गांधी 10+2 उच्च विद्यालय और रेफरल हॉस्पिटल मांडर में सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानने के लिए पहुंचे,
कस्तूरबा गांधी 10+2 उच्च विद्यालय में सबसे पहले उन्होंने बाउंड्री वॉल और स्ट्रीट लाइट का जायजा लिया उसके स्कूल के प्राचार्य और छात्राओं के साथ वन तो वन बात कर उनकी समस्या को जानने और समझने की कोशिश की, खलारी डीएसपी ने टूटे हुए बाउंड्री वॉल को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का दिशा निर्देश भी प्राचार्य को दिया, स्कूल के प्राचार्य, वहां की शिक्षिकाओं और छात्राओं को डीएसपी खिलाड़ी राम नारायण चौधरी ने आश्वस्त किया है कि कभी किसी तरह की कोई परेशानी हो तो उनसे जरूर संपर्क करें उन्होंने अपना मोबाइल नंबर वहां के छात्राओं और प्राचार्य को भी दिया ताकि कोई भी परेशानी आने पर उनको कॉल किया जा सके, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि उनके स्कूल के आसपास हमेशा पुलिस गश्त करती रहेगी

वहीं दूसरी ओर रेफरल हॉस्पिटल मांडर पहुंचे डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी ने वहां के डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर किस तरह के कार्य करने हैं इसका जायजा लिया. पहले डीएसपी राम नारायण चौधरी ने हॉस्पिटल में चारों ओर पैदल घूम कर यह जानने का प्रयास किया कि यहां पर किस चीज की कमी है, उन्होंने पाया कि कहीं पर दीवार टूटी है कहीं की स्ट्रीट लाइट खराब है, इसके बाद उन्होंने अस्पताल के इंचार्ज को सारी चीज जल्द से जल्द दुरुस्त करने की हिदायत दी, वहीं अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वहीं उन लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया कि आपातकालीन स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो वह उनसे डायरेक्ट कॉल कर बात कर सकते हैं, महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए डीएसपी खलारी राम नारायण चौधरी ने मांडर थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिया है के अस्पताल के आसपास किसी तरह का कोई जमावड़ा ना लगे और हर हाल में सामाजिक तत्वो पर नजर रखी जाए ताकि कोलकाता जैसी घटना की पुनरावृत्ति रांची में नहीं हो सके उन्होंने इसके लिए पीसीआर को हमेशा गस्त करने का आदेश जारी किया है
Report By :- PRIYA CHOUDHRY, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI