Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लूडो वाली दुल्हन: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते युवती को युवक से हुआ प्यार, यूपी से भाग कर पहुँची बिहार

0 368

NEWS DESK, NATION EXPRESS, टिकारी (यूपी)

प्यार करने वालों के लिए बने मिसाल:ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार, यूपी से टिकारी पहुंच युवती ने रचाई शादी

कहते है ना जब प्यार दिल के रास्ते सिर पर चढ़ जाता है तब प्यार के ऐसे किस्से बन जाते हैं, जो सभी प्यार करने वालों के लिए मिसाल बन जाते हैं। बिहार के गया जिले में एक युवक को ऑनलाइन लूडो खेलते यूपी की एक लड़की से प्यार हो गया।यह मामला गया के टिकारी में हुआ। यूपी की एक युवती ने न समाज देखा न जात और अपने प्यार को पाने के लिए यूपी के कुशीनगर से टिकारी पहुंच गई। युवती को टिकारी के युवक से प्यार ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हो गया प्यार।इधर मामले की जानकारी युवक युवती के परिवार वालों के होते ही दोनों हक्के बक्के रह गये। दोनों के परिजन आखिरकार प्यार के आगे झुक गये व दोनों की शादी रचा दी।

- Advertisement -

लूडो वाली दुल्हन:ऑनलाइन लूडो ...

बताया जाता है कि टिकारी बाजार के रहने वाले चंद्रशेखर चौधरी के पुत्र पंकज चौधरी ऑनलाइन लूडो खेलता था। इसी क्रम में यूपी के कुशीनगर के तिलकनगर क्षेत्र के नंदलाल की पुत्री नेहा से सम्पर्क हुआ। दोनों के बीच बातें होने लगी व प्यार परवान चढ़ने लगा। प्यार को अंजाम तक पहुंचाने की दोनों ने ठान ली व नतीजतन बीते कुछ दिन पूर्व नेहा पंकज के साथ उसके घर पहुंच गई व शादी करने की बात कही। वहीं इसके उलट नेहा के परिजन नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज करा दी।

 

 

 

लड़की ने खुद ही लड़के के माता-पिता से बात की और कहा कि हमदोनों शादी करना चाहते है।लड़की ने परिजनों को बताया कि हमदोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं। दूसरी ओर युवती नेहा के परिवार वाले ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी मिलने पर यूपी पुलिस भी टिकारी पहुंची।यूपी पुलिस को यहां पहुंचने पर मालूम हुआ कि दोनों बालिग है।दोनों के बीच शादी की बात भी है।तब यूपी पुलिस वहां से निकलकर चली गई।

 

Hindi News | Hindi Samachar | Latest News In Hindi | UiTV Hindi News

 

 

इधर यूपी से गया पहुंची प्रेमिका और टेकारी के प्रेमी ने एक दूसरे से शादी कर ली।दोनों शादी के बाद काफी खुश है। दोनों के परिवार के लोग भी इन दोनों के शादी के बाद खुश दिखे। बताया जाता है कि दोनों युवक और युवती की पहले टिकारी में स्थानीय नोटरी के माध्यम से शादी रचाई।तब जाकर दोनों ने टिकारी मंदिर में शादी की।इन दोनों की शादी के बाद इस अनोखी शादी की इलाके में काफी चर्चा है।

Report By :- KAJAL SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, टिकारी (यूपी)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309