Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

9 बज कर 50 मिनट पर महागठबंधन के विधायक मिलेंगे राज्यपाल से: झारखंड CM का सौंप सकते हैं इस्तीफा

0 434

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बिहार के बाद अब झारखंड की राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीएम आवास में दोपहर एक बजे के बाद से ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है इस दौरान सीएम आवास के बाहर हलचल और अधिक बढ़ गई है. जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से लगातार पूछताछ कर रही है. 

- Advertisement -

झारखंड में सियासी तूफान की आहट! सीएम हेमंत के इस्तीफे की चर्चा, दिल्ली  दरबार पहुंचे बाबूलाल,  activity-in-jharkhand-politics-after-election-commission-notice-to-cm-hemant -sorenझारखंड की राजधानी रांची में तापमान आसमान छू रहा है ऐसा मानो लग रहा है झारखंड में कुछ बड़ा होने वाला है, सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर सकती है, ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं, वही राज भवन और सीएम हाउस में हलचल काफी तेज हो गई है अंदर ईडी का सवाल चल रहा है और बाहर सियासी भूचाल मचा हुआ है, सभी आशंकाओं के बीच कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने झारखंड के राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था सूत्र बता रहे हैं कि 9:50 पर जेएमएम और कांग्रेस को सभी विधायक राजभवन जाएंगे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस्तीफा सौंप सकते हैं और उसके बाद कल्पना सोरेन और चंपई सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे कर सकते हैं, ईडी कार्यालय बीजेपी ऑफिस राजभवन के पास अनिश्चितकाल के लिए धारा 144 लगा दी गई है, झारखंड के मुख्यमंत्री आवास में राज्य के मुख्य सचिव डीजीपी आईजी, डीआईजी, रांची एसएसपी और डीसी मौजूद है,
Jharkhand News : CM Hemant Soren को सता रहा जेल जाने का डर ! Breaking News  | Top News | Latest news - YouTubeविधायकों से मिलने के समय में राज्यपाल ने किया बदलाव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  सत्तापक्ष के सारे विधायक 9:50 बजे के आसपास राज्यपाल से मिलने के लिए गवर्नर हाउस पहुंचेंगे.बता दें, राज्यपाल ने विधायकों से मिलने के समय में बदलाव किया है जिसके बाद अब 9 बजकर 50 मिनट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के विधायकों राज्यपाल से मिलेने पहुंचेंगे.
विधायकों को राज्यपाल ने दिया 7.50 बजे का समय
सूत्रों की मानें तो सत्तापक्ष के विधायकों द्वारा राजभवन में एक फैक्स भेजा गया है जिसमें विधायकों ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने के लिए समय की मांग की है. जिसपर राज्यपाल ने विधायकों को मिलने के लिए समय दे दिया है राज्यपाल ने विधायकों को 7:50 मिनट पर मिलने का समय दिया है इधर, सीएम हेमंत की गिरफ्तारी की आशंका के बीच राजभवन के बाहर भी सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 
क्या गिरफ्तार होंगे सीएम हेमंत सोरेन? रांची में धारा 144 लागू, बीजेपी ने  किया इनाम का ऐलान|cm hemant soren will be arrested section 144 imposed in  ranchi bjp announces rewardसीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी संभव !
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी हो सकते है. सीएम आवास के अंदर सन्नाटा पसर गया है. सीएम आवास में डीजीपी अजय कुमार सिंह और मुख्य सचिव एल ख्यांते भी पहुंच गए है. 
सीएम आवास के अंदर पहुंची तीन ट्रैवल बसें
सीएम आवास में तीन ट्रैवल बस मुख्यमंत्री आवास के अंदर गई है. वहीं सीएम आवास के बाहर मच रही हलचल के बीच डीसी और एसएसपी भी सीएम आवास पहुंच गए है. इससे पहले मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर 2 से मुख्यमंत्री आवास के अंदर दो टूरिस्ट बड़ी गाड़ियां पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, एक टूरिस्ट गाड़ी करीब 24 सीटों की है. ये गाड़ियां फोर्स ट्रैवलर की है. बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों से सीएम आवास में मौजूद विधायकों को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी है. रिपोर्ट्क के मुताबिक इन्हीं बसों में बैठकर सभी विधायकों को दूसरी जगह ले जाया जाएगा.
Hemant Soren News: आज गिरफ्तार हो सकते हैं हेमंत सोरेन, ED की टीम ने रांची  में किया घेरावदोपहर 1 बजे के बाद से लगातार पूछताछ कर रही ईडी 
जमीन घोटाला मामले में आज ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है. इसे लेकर कुछ देर पहले ही ईडी की टीम कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंच गई है. सीएम हाउस में ईडी मुख्यमंत्री से आज जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही. इससे पहले ईडी ने 20 जनवरी को इसी मामले में पूछताछ के लिए सीएम हाउस पहुंची थी. और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे तक जमीन घोटाला मामले में पूछताछ की थी. 
दो सादे पन्नों पर विधायकों के कराए गए थे हस्ताक्षर
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 30 जनवरी को हुए सत्तापक्ष के मंत्री और विधायकों के बैठक में में दो सादे पन्नों पर विधायकों के द्वारा हस्ताक्षर करवाए गए है. 
Jharkhand Breaking News: हेमंत सोरेन आज देंगे सीएम पद से इस्तीफा ? राज्यपाल  से मिलने का मांगा समयअपने साथ हेलमेट लेकर पहुंचे है ईडी के अधिकारी 
बता दें, ईडी की टीम एक बार फिर से जमीन घोटाला से जुड़े मामले में आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सीएम आवास पहुंच रही है इसे लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सुरक्षा के दृष्टि से ईडी की टीम अपने साथ हेलमेट भी लेकर सीएम आवास पहुंचे है. वहीं शहर में रांची आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे द्वारा सीएम आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किए गए है. 
मोरहाबादी मैदान में हो रहा जेएमएम कार्यकर्ताओं का जुटान
वहीं मुख्यमंत्री से ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जमावाड़ा भी फिर से शुरू हो गया है. आज फिर से पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी रांची के ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में जुटने लगे है. खबर है कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ राज्य के अलग-अलग जिलों से राजधानी कूच कर रहे है और यहां वे मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे है. 
Hemant Soren ED Summon: Jharkhand के CM Hemant Soren पर लटक रही है गिरफ्तारी  की तलवार!| JMMईडी के अधिकारियों को ले जाने वाली टीम अलर्ट
ईडी की पूछताछ के मद्देनजर हाई लेवल कमिटी बनाई गई. वरीय आईएएस और आईपीएस को मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गई है. हिनू स्थित ईडी दफ्तर से ईडी के अधिकारी दोपहर 1 बजे तक कांके स्थित सीएम आवास पहुंच जाएंगे जिसके बाद आज एक बार फिर से ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाला मामले में पूछताछ करेंगे. ईडी के अधिकारियों को सीएम आवास सुरक्षित लाने और ले जाने को लेकर पुलिस की टीम बनाई गई. शहर में सीएम से ईडी की पूछताछ को लेकर पुलिस और ईडी के अधिकारियों को ले जाने वाली टीम भी अलर्ट मोड में है.
शहर के तीन लोकेशन पर धारा 144 लागू 
ईडी के अधिकारियों को सीएम आवास ले जानी वाली पुलिस टीम के जवानों को आज भी बॉडी कैमरा से लैस किया गया है यह कैमरा ईडी दफ्तर से सीएम आवास जाने के दौरान आसपास के सभी गतिविधियों को कैद करेगा. बताया जा रहा है कि ईडी को ले जाने वाले काफिले में 11 गाड़ियां रह सकती है. सीएम से ईडी की पूछताछ को लेकर आज सुबह से ही करीब 9 बजे से रात के 10 बजे तक के लिए राजधानी रांची के 3 लोकेशन पर धारा 144 लगाया गया है. इसके अलावे मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के 100 मीटर के दायरे में यह निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. बीजेपी कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. यहां पर डीएसपी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों को तैनाती साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात किए गए है. 
 
रांची में सीएम हाउस पहुंचे ED के अधिकारी, मोरहाबादी में जेएमएम का प्रदर्शन। - Dainik Bhaskarसीएम आवास पहुंच रहे सत्तापक्ष के मंत्री और विधायक
वहीं दूसरी तरफ ईडी के पत्राचार के बाद प्रदेश की सरकार भी रेस में आ गई है. सरकार के सभी मंत्री और विधायक सीएम आवास पहुंच रहे है. उनका सीएम हाउस पहुंचने का सिलसिला जारी है. ईचागढ़ की विधायक, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री हफीजुल हसन मुख्यमंत्री आवास पंहुच गए है. 
 
20 जनवरी को CM हाउस में ईडी ने CM हेमंत से की थी पूछताछ
बता दें, ईडी की टीम जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार पूछताछ करने के लिए समन जारी कर उन्हें बुला रही है. हाल ही में 20 जनवरी को रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास पर एक अलग कमरे में ईडी की टीम ने उनसे 7 घंटे तक मामले में पूछताछ की थी. पूछताछ से पहले ईडी के अधिकारी सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए 50 सवालों की लिस्ट साथ ही कई फाइल और दस्तावेज लेकर सीएम हाउस पहुंचे थे. 
इसके बाद टीम ने सीएम हेमंत को 22 जनवरी को एक पत्र भेजा था और पूछताछ के लिए उन्हें 27 से 31 जनवरी तक उपस्थित होने को कहा था. जिसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन का जवाब देते हुए ईडी को पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि 31 जनवरी तक सीएम हेमंत सोरेन के पास समय नहीं है साथ ही पत्र में आगे कहा गया है कि समय न होने के कारण ईडी दफ्तर नहीं आ पाएंगे. इसके बाद ईडी ने फिर से सीएम हेमंत को 26 जनवरी को एक पत्र भेजा और उन्हें 29 से 31 जनवरी तक ईडी दफ्तर में पेश होने को कहा था. ED ने यह भी कहा था कि अगर ईडी के समक्ष वे पेश नहीं होंगे तो खुद ईडी की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंचेगी.
Report By :- AAKANSHA DUBEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309