Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, स्टेडियम, जिम, स्कूल -कॉलेज, पर्यटन स्थल व शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

0 568

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नाइट कर्फ्यू फिलहाल नहीं लगेगा

शिक्षण अगले आदेश तक रहेंगे बंद

मॉल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल केपिसिटी के हिसाब से 50 फीसदी के साथ खुलेंगे.

बाजार रात 8 बजे तक खुले रहेंगे.

दवाई, बार और रेस्टोरेंट अपने तय समय तक चालू रहेंगे.

सरकारी और निजी संस्थान 50 फीसदी मैन पावर के साथ चलेंगे.

झारखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से अपना पांव पसारने लगा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार दूसरे दिन संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार रहा। बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सीएम हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंंधन प्राधिकार की बैठक की गई। बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता भी शामिल हुये। बैठक में स्‍कूल-कॉलेज, पार्क, जिम, स्विमिंग पुल, जू और सभी शिक्षण संस्‍थानों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बाजार रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। दवाई, रेस्‍टोरेंट और बार पर कोई पाबंदी नहीं लगी है। सरकारी कार्यालय में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम होगा। वहीं बायोमैट्रिक अटेंडेंश की व्‍यवस्‍था अभी बंद कर दी गई है।

- Advertisement -

बैठक के बाद स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने उक्‍त जानकारी दी। बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि दूध का जला मट्ठा भी फूंक-फूंक कर पीता है, इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं सरकार ने नाइट कर्फ्यू पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

यहां याद दिला दें कि बढ़ते संक्रमण को लेकर हेल्थ सेक्रेटरी ने डिजास्टर मैनेजमेंट सेक्रेटरी को पत्र लिखकर कुछ सुझाव दिया था। पत्र में लिखा था कि पार्क, जिम, धार्मिक स्थल, स्वीमिंग पुल को 15 जनवरी तक बंद कर दिया जाये तो स्थिति नियंत्रित हो सकती है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर भी रोक लगाने का सुझाव दिया था।

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309