लोकतंत्र के महापर्व का बजा डंका : झारखंड में 13, 20, 5 मई और 1 जून को होगा चुनाव, नतीजे 4 जून को, आचार संहिता लागू
झारखंड में लोकसभा चुनाव के चरण13 मई को सिंहभूम, खूंटी, पलामू और लोहरदगा लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे20 मई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग लोकसभा सीट.25 मई को गिरिडीह, रांची, धनबाद, जमशेदपुर लोकसभा सीट.01 जून को राजमहल, गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट.

शुरुआत के तीन फेज में कोई वोटिंग नहीं है. चौथे चरण 13 मई से झारखंड में मतदान शुरू होंगे. चौथे चरण 13 मई को राज्य की कुल 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं 5वें फेज 20 मई को 3 सीट पर वोट डाले जाएंगे. छठे चरण में 25 मई को 4 सीटों पर वोटिंग होगी. सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 4 जून को काउंटिंग होगी. पिछली बार भी झारखंड में चार फेज में वोटिंग हुई थी.
देशभर में आज से आचार संहिता लागू)