CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रक्षा राज्य मंत्री ने प्रदेश सरकार को घेरा
संजय सेठ में रांची और झारखंड में की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है इसलिए लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गई है.
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को भी आड़े हाथों लिया। Law and Order के मुद्दे पर कहा कि यह कैसा शहर है, जहां पत्रकारों पर भी हमले हो रहे हैं। वकील की हत्या हो रही है। समाज को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी निभाने वाला दरोगा भी सुरक्षित नहीं है।
- Advertisement -
लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि राज्य की सरकार का अपराधियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। सरकार झामुमो, कांग्रेस और राजद के साथ वामपंथियों के गठबंधन से चल रही है। सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। इसलिए अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थित है कि जिस राजधानी में मुख्यमंत्री रहते हैं, सरकार के सभी मंत्री रहते हैं वहां दिनदहाड़े वारदात हो जा रही है।जब दारोगा और वकील सुरक्षित नहीं है तो हम सहज कल्पना कर सकते हैं कि इस राज्य में कौन सुरक्षित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सरकार को यह बार-बार आगाह करता हूं कि Drugs और नशा बेचने वालों पर लगाम लगाएं।
इसका कनेक्शन अपराधिक जगत से भी होता है, परंतु सरकार इस मुद्दे पर सिर्फ Hoarding Banner लगाने में रह गई, धरातल पर कोई काम नहीं दिखा। अब तो ऐसा लगता है जैसे रांची के लोग इस जंगलराज और अपराधयुक्त शासन को ही अपनी नियति मान लें।
राज्य सरकार का अपराधियों को है खुला संरक्षण
![]()
बीजेपी सांसद ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि राज्य की सरकार का अपराधियों को खुला संरक्षण प्राप्त है. झामुमो, कांग्रेस और राजद के साथ वामपंथियों के गठबंधन से चल रही है. सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है. इसलिए अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थित है कि जिस राजधानी में मुख्यमंत्री रहते हैं, सरकार के सभी मंत्री रहते हैं वहां दिनदहाड़े वारदात हो जा रही है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब दारोगा और वकील सुरक्षित नहीं है तो हम सहज कल्पना कर सकते हैं कि इस राज्य में कौन सुरक्षित है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सरकार को यह बार-बार आगाह करता हूं कि ड्रग्स और नशा बेचने वालों पर लगाम लगाएं. इसका कनेक्शन अपराधिक जगत से भी होता है, परंतु सरकार इस मुद्दे पर सिर्फ होर्डिंग बैनर लगाने में रह गई, धरातल पर कोई काम नहीं दिखा. अब तो ऐसा लगता है जैसे रांची के लोग इस जंगलराज और अपराधयुक्त शासन को ही अपनी नियति मान लें. निश्चित रूप से यह व्यवस्था हमें बिहार के जंगल राज की याद दिला रही है.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI