Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अजीब दीवानगी : दिव्यांग फैन ने फिल्म ‘पठान’ देखने के लिए दोस्त के कंधे पर बैठकर पहुंचा सिनेमा हॉल, रांची में भी नहीं थम रहा पठान का क्रेज, दोबारा फिल्म देखने आ रहे फैंस

0 744

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

फन सिनेमा में फिल्म देखकर लौट रहे LALAN SINGH कहते हैं विवाद जैसी कोई चीज नहीं है, हम सबको  घर से बाहर निकल इस फिल्म को एक बार देखने जरूर आना चाहिए, जबरदस्त एक्शन सीन के साथ फुल इंटरटेनमेंट है.

पूरे देश में पठान फिल्म का क्रेज़ लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है, जहां यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में शाहरुख के फैंस उनको दोबारा देखने सिनेमा हॉल आ रहे हैं. शाहरुख के प्रति लोगों का क्रेज देखकर साफ है कि इस फिल्म को विवाद से कोई फर्क नहीं पड़ा है. बल्कि, फिल्म को मुफ्त में प्रमोशन मिल गया है.

- Advertisement -

हीनू स्थित फन सिनेमा से फिल्म देखकर लौट रहे राजेश कहते हैं विवाद जैसी कोई चीज नहीं है, हम सबको घर से बाहर निकल इस फिल्म को एक बार देखने जरूर आना चाहिए, जबरदस्त एक्शन सीन के साथ फुल इंटरटेनमेंट है. वहीं रांची में कलेक्शन की बात करें तो जहां पहले दिन फिल्म ने 70 लाख के करीब कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन भी इसकी चमक बरकरार है.

shahrukh khan pathaan film ticket price in advance booking make you shocked  bollywood news in hindi Newstrack samachar | Pathaan: शाहरुख़ खान की पठान  ने की बम्पर ओपनिंग, टिकट की कीमतों नेक्या है रांची का कलेक्शन?
हीनू स्थित फन सिनेमा के मैनेजर कमल ने बताया दूसरे दिन भी उनका 90 प्रतिशत शो हाउसफुल रहा, करीब 8 से 9 लाख के बीच पहले दिन का कलेक्शन रहा. वही जेडी सिनेमा के मैनेजर ध्रुव कहते हैं हमारी 16 शो चलाई गई थी, जो कि सभी हाउसफुल रही. वही, 18 लाख के करीब कलेक्शन दूसरे दिन रही. पीवीआर सिनेमा ने 16 शो चलाई जो सारी हॉउसफुल रही है और वहां भी करीबन 20 लाख से अधिक की कलेक्शन रही.

Pathaan Box Office: पठान हिट या फ्लॉप! क्या #Boycott का फिल्म पर पड़ा असर,  जानिए क्या बोले लखनऊ वाले - how much was pathan's box office collection,  was pathan a hit orधमाकेदार बिजनेस
रांची के आईलेक्स सिनेमा संचालक आकाश जालन कहते हैं कुल मिलाकर रांची में दूसरे दिन भी फिल्म ने 70 लाख के करीब बिजनेस किया है. इतने छोटे शहर से लगभग पौने एक करोड़ का बिज़नस वह भी दूसरे दिन होना बहुत बड़ी बात है. इस फिल्म ने देश के साथ रांची में भी धमाकेदार ओपनिंग के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इससे पहले केजीएफ टू में इस तरह का क्रेज देखा गया था, पठान ने केजीएफ टू को भी पछाड़ दिया है.

Pathan Movie Download In Filmyzilla 480p, 720p, 1080p, 4k from here? -  Vijay Solutions

देशभर में पहले दिन 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई
वहीं अगर पूरे भारत की बात करें तो फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी की पहले दिन फिल्म ने 55 करोड़ का बिजनेस पूरे भारत में कर लिया है. वही वर्ल्ड वाईड 106 करोड़ का कारोबार किया हैं. जो कि केजीएफ 2 (22 करोड़) को भी पछाड़कर साल की सबसे बड़ी धमाकेदार ओपनिंग फिल्म बनी है. आने वाले दिनों में फिल्म सिर्फ भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है.

अजीब दीवानगी! दिव्यांग फैन ने फिल्म ‘पठान’ देखने के लिए दोस्त के कंधे पर बैठकर पटना से पश्चिम बंगाल पहुंचा-

 

 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भगवा रंग की बिकनी को लेकर विवादों में रहने के बाद रिलीज हो चुकी हैं और रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म विवादों में रहने के बाद भी इस फिल्म का टिकट नहीं मिल रहे है. क्योंकि सिनेमाघर हॉउस फुल चल रहे हैं. ऐसे में लोगों को टिकट नहीं मिल रहे हैं. जिससे शाहरूख खान के फैंस इस फिल्म देखने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंच जा रहे हैं. ऐसे ही कुछ पटना के भागपुर के रहने वाला एक दिव्याग फैन को जब बिहार के भागलपुर में फिल्म देखने के लिए टिकट नहीं मिला तो उसने अपने एक दोस्त के कंधे पर बैठकर पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित समसी पवन टॉकीज सिनेमा हॉल पठान देखने पहुंचा. दिव्यांग फैन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में जब उससे सवाल किया गया तो दिव्यांग फैन ने कहा कि वह शाहरुख खान फैन है और पठान फिल्म देखने के लिए अपने यहां पर आया है. उनसे बात करने पर पता चला कि दोनों भागलपुर से आए है क्योंकि उनके यहां सारे हॉल हाउसफुल चल रहे थे.

Report By :- SHALU GUPTA, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309