Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आत्महत्या के पीछे का कातिल कौन ? रांची के मशहूर बिल्डर नीरज सहाय ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

0 627

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बहरहाल इस घटना पर यह लाइन बिल्कुल फिट बैठती है कि दिखाई नहीं देता, लेकिन शामिल जरूर होता है, हर आत्महत्या के पीछे कातिल जरूर होता है.

रांची में बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे। पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।
बंद कमरे के अंदर पड़ी थी लाश
नीरज की आत्महत्या के तुरंत बाद पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद रखा था गोली की आाज सुनकर जब परिजन उनके कमरे की तरफ गए तो दवारा बंद था। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर नीरज का शव पड़ा था। उनकी लाइसेंसी पिस्तौल उनके हाथ में थी।

- Advertisement -

परिजन बोले रात तक सब ठीक था
परिजनों ने बताया कि देर रात तक सब ठीक था। नीरज को देखकर यह नहीं लग रहा था कि उन्हें कुछ तनाव था। वह घर में सबके साथ अच्छे से बातचीत भी कर रहे थे। अचानक क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली इसका जवाब किसी के पास नहीं है।रांची के डोरंडा में बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या - Azad Sipahi
कारोबार में हुआ था नुकसान
पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि उन्हें कारोबार में नुकसान हुआ था हालांकि यह नुकसान कितना बड़ा था इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने पूरे कमरे की भी जांच की है।

चुनाव से पहले नेताओं के पैसे वापस करने के प्रेशर ने तो नहीं ली बिल्डर नीरज सहाय की जान?

रांची के बड़े बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. शहर के टॉप बिल्डरों में शुमार नीरज सहाय की आत्महत्या से कई लोग अचंभित हैं. उनके करीबी बताते हैं कि नीरज सहाय पिछले कुछ समय से अपने व्यापार में आयी गिरावट और इन्वेस्टर्स का प्रेशर झेल रहे थे. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा था एक प्रभावशाली नेता और एक महिला नेता के पति नीरज सहाय पर पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे. नीरज ने अपने इन्वेस्टर्स से साफ कह दिया था कि फिलहाल वह पैसा वापस करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि रकम बहुत बड़ी है. लेकिन चुनाव लड़ने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे नेता उनकी मजबूरी न तो सुनना चाह रहे थे और न ही समझना. नीरज सहाय को लगातार पैसा वापस करने का प्रेशर दिया जा रहा था. इधर घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस नीरज के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर इस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में है. बहरहाल इस घटना पर यह लाइन बिल्कुल फिट बैठती है कि दिखाई नहीं देता, लेकिन शामिल जरूर होता है, हर आत्महत्या के पीछे कातिल जरूर होता है.

 

Report By :- PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309