Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नाबालिग लड़की से घर का काम कराने के बहाने ढाई वर्ष तक किया यौन शोषण : नाबालिग पहुंची ST/SC थाने, मामला दर्ज

0 537

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

जगन्नाथपुर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग ने नामकुम इलाके में रहने वाले संतोष के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने इसकी शिकायत एसटी-एससी थाना में की है। एसटीएससी थाना प्रभारी का कहना है कि मामला थाना में आया था। जांच के बाद इस मामले को नामकुम थाना भेज दिया गया है।

राजधानी राँची की एक आदिवासी नाबालिग लड़की को घरेलु काम करने में देरी करने पर उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण किया गया है। प्रताड़ना से तंग आकर जब नाबालिग ने काम घरेलु काम छोड़ दिया तो उसे अगवा करने का भी प्रयास किया गया है। यह आरोप के रहने वाले संतोष कुमार और उसकी पत्नी अम्बिका सिंह पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग ने संतोष और उसकी पत्नी अम्बिका के खिलाफ एसटीएससी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में जुट गई है।वहीं इस मामले में एसटी-एससी थाना प्रभारी का कहना है कि मामला थाना में आया था। जांच के बाद इस मामले को नामकुम थाना भेज दिया गया है।

- Advertisement -

शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने भटकती रही महिला

नाबालिग नहीं मिली तो उसके भाई को किया अगवा

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बीते दस अगस्त को उनका भाई संतोष के घर पहुंचा और नाबालिग को अपने साथ वापस घर ले आया। 11 अगस्त को संतोष ने उनके भाई को फोन कर नाबालिग को पहुंचाने को कहा। नाबालिग ने मामले की पूरी जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद नाबालिग के भाई ने संतोष को उसे वापस भेजने से इंकार कर दिया। 13 अगस्त को संतोष शाम में अपने कुछ लोगों के साथ नाबालिग के घर पहुंचा। नाबालिग नहीं मिलने पर उसके भाई को अपने साथ ले गया। धमकी दी कि जब तक नाबालिग नहीं आएगी तब तक उसके भाई को नहीं छोड़ेंगे। 15 अगस्त को उसका भाई वापस लौट आया। उसने बताया कि संतोष ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद 21 अगस्त को संतोष अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा उसके घर पहुंचा और नाबालिग को खोजने लगा। उसके देखते ही नाबालिग वहां से भाग निकली। परिजनों को नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप - Samachar Sach (समाचार सच)

ढाई साल से नाबालिग की कर रहा था शारीरिक शोषण

नाबालिग की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि करीब तीन साल पहले संतोष उनके घर पहुंचे। पढ़ाने लिखाने और घरेलु काम कराने के लिए वह उसे अपने घर ले गए। तीन-चार महीने बाद घर का सारा काम उसे सौंप दिया। काम नहीं कर पाने पर संतोष और उसकी पत्नी नाबालिग के साथ गाली-गलौज, जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे। हालांकि वह कई बार उस घर से भागने की भी कोशिश की। रोने पर संतोष उन्हें चुप कराते हुए उसका जबरन शारीरिक शोषण करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था। हालांकि इसकी जानकारी जब नाबालिग ने आरोपी की पत्नी को दी तो उसने भी उसके साथ मारपीट की।आरोपी उसे कैद कर अपने घर में रखता था।

Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309