Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुसलमानों से खतरा : होली के लिए कपड़े और पन्नी से ढक दी गई मस्जिद, 22 मस्जिदों में जुमे की नमाज का वक्त बदला, शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस ने कसी कमर

0 759

NEWS DESK, NATION EXPRESS, अलीगढ़

होली के दिन मुसलमान किसी दूर की मस्जिद में नमाज पढ़ने की बजाय अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ें

लखनऊ की 22 मस्जिदों ने बदला जुमे की नमाज का समय, होली त्योहार के चलते इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

होली वाले दिन ही शब-ए-बारात भी है. इस दिन मुसलमान अपने पूर्वजों की कब्र के पास जाकर जियारत करते हैं.मुस्लिम धर्म गुरुओं ने मुसलमानों से अपील की है कि शब-ए-बारात के लिए घर से तभी निकलें जब होली खत्म हो जाए ताकि किसी तरह माहौल ना बिगड़े.

- Advertisement -

यूपी प्रदेश में होली के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है. इस बीच अलीगढ़ में स्थित एक मस्जिद को सुरक्षा कारणों से प्रशासन की ओर से कपड़े और पन्नी से ढक दिया गया है. इसके अलावा लखनऊ की मस्जिदों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है. मस्जिदों में 12:30 बजे होने वाली नमाज अब 1:30 पढ़ी जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घर के पास की मस्जिद में ही नमाज पढ़ें.

रंगों से बचाने के लिए अलीगढ़ में मस्जिद को ढका गया

दरअसल, अलीगढ़ में स्थित एक मस्जिद को सुरक्षा कारणों से प्रशासन की ओर से कपड़े और पन्नी से ढक दिया गया है. एक व्यक्ति ने बताया कि, ‘होली के त्योहार पर रंगों और गंदगी से बचाने के लिए इस मस्जिद को पिछले 5 सालों से प्रशासन की ओर से ढक दिया जाता है.

 यूपी: अलीगढ़ में ढक दी गई मस्जिद

होली पर किसी अप्रिय घटना से बचने को लिया नमाज का समय बदलने का फैसला

इससे पहले, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया (ICI) के प्रमुख और ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एक एडवाइजरी जारी कर मस्जिदों से जुमा की नमाज के समय में बदलाव करने को कहा था, ताकि होली पर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और शांति व सौहार्द बनाए रखा जा सके.

लखनऊ में बदला नमाज का वक्त

होली के मद्देनदर एक तरफ जहां अलीगढ़ में मस्जिद को ढका गया है तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ की मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय बदला गया है. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसके अनुसार मस्जिदों में 12:30 बजे होने वाली नमाज का वक्त बदलकर 1:30 कर दिया गया है. इसके साथ ही लोगों से अपने घर के पास की मस्जिद में ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है.

 

रामपुर में हिंदू-मुसलमान मिलकर खेलते हैं फूलों की होली, खास है त्योहार  मनाने का अंदाज - Rampur Hindu Muslims played Holi with flowers and colors -  AajTak

होली पर बरेली में 15872 स्थानों पर होलिका दहन होगी. इसके साथ ही 312 जुलूस और शोभायात्रा निकाली जाएंगी. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. एडीजी राजकुमार ने होली एवं शब-ए-बारात के त्योहार पर खुराफात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. होली के दिन शब-ए-बरात भी है. एक ही दिन में शुक्रवार के साथ दोनों समुदाय के दो बड़े त्यौहार हैं. जिसके चलते एडीजी राजकुमार ने सभी जिलों के अफसरों को गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं.

होली से पहले अलीगढ़ में मस्जिदें ढंकी गईं, लखनऊ में जुमे की नमाज का वक्त  बदला

दोनों समुदाय के सौहार्द के लिए पुलिस ने कसी कमर

दरअसल, होली पर्व पर प्रशासन द्वारा यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दोनों समुदाय के बीच शांति और सौहार्द बना रहे. इससे पहले भी होली के पर्व पर असामाजिक तत्वों के कारण दोनों समुदाय के बीच झड़प के मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में इस बार प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली है.

 

Report By :- SAMREEN SHEIKH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, अलीगढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309