बाप रे, बच गए राँची वाले…! चटकारे मारकर खाने वाले थे नकली पनीर और घी, न्यू चुरूवाला से नकली पनीर और मधुकम में 42 किलो मिलावटी घी जब्त
HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
क्या आपको अंदाजा है कि आपके घरों में किस तरह से मिलावटी मावा, पनीर, दूध और घी पहुंच रहा है. अगर ना तो इस खबर को पढ़ें. पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी पनीर और घी सप्लाई के बड़े कारोबार का खुलासा किया है.
राजधानी राँची में Special Festive Drive के तहत मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा दल ने शहर के प्रमुख मिठाई एवं भोजन प्रतिष्ठानों में खाद्य गुणवत्ता, लेबलिंग और सुरक्षा मानकों का सख्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चलंत खाद्य जाँच प्रयोगशाला के माध्यम से दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, खोवा और खोवा आधारित मिठाइयों के नमूनों की ऑन-साइट जाँच की गई। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि त्योहारों के मौसम में जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।
- Advertisement -
उल्लंघन पाए गए प्रतिष्ठान और कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान न्यू चुरूवाला, महात्मा गाँधी मार्ग, राँची में लगभग 4 किलो पनीर खराब और अवमानक पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया संचालक को नोटिस जारी किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि यह किसी भी तरह से आम जनता के इस्तेमाल में न आ सके.खाद्य कारोबारी को नोटिस जारी कर उचित कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार न्यू राज स्वीट्स, ओवरब्रिज मेन रोड, राँची में बिना लेबल के फ्रूट जैम पैकेट पाए गए। अधिकारियों ने दुकानदार को उक्त उत्पाद बेचने से मना किया और नोटिस की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से खाद्य सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संदेश गया है कि नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त रवैया अपनाएगा. जांच में न्यू चूरूवाला में करीब 4 किलो पनीर अवमानक पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और
अन्य प्रतिष्ठानों की स्थिति
इस दौरान अलबर्ट एक्का चौक स्थित विसनीस आईसक्रीम, अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जलजोगा रेस्टोरेंट, महात्मा गांधी मार्ग स्थित स्वीट इंडिया और न्यू चूरूवाला, ओवरब्रिज मेन रोड स्थित न्यू राज स्वीट्स, डोरंडा स्थित रसिक लाल, कचहरी चौक स्थित राजस्थान कलेवालय और न्यू दिल्ली ढाबा, लालपुर स्थित उदय मिष्ठान भंडार एवं कैफे कॉफी डे का निरीक्षण किया गया।

सफाई और सुरक्षा पर भी निर्देश
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ज्यादातर दुकानों में कर्मचारी बिना एप्रन, हेडगियर और ग्लव्स के काम कर रहे थे. इस पर अधिकारियों ने तुरंत संचालकों को कर्मचारियों को सुरक्षा साधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही दुकानदारों को यह भी हिदायत दी गई कि वे ग्राहकों की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनसे अच्छा व्यवहार करें.
प्रशासन की सख्ती
Special Festive Drive का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण को सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
रांची में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई, मधुकम में 42 किलो संदिग्ध मिलावटी घी जब्त
![]()
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. बाजार पर दुर्गोत्सव का रंग दिखने लगा है. आम लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है. लेकिन सावधान! अगर आप मिठाई या घी खरीदने जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाए, यह जरूर जान लें कि मिठाई या घी मिलावटी तो नहीं है. रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.
मिठाई की दुकानों पर की गई छापामारी
टीम ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान पर छापेमारी की तो वहां की व्यवस्था देखकर सबके होश उड़ गए. पहला खुलासा तो यह हुआ कि संबंधित प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था. दूसरा ये कि मौका से 42 किलो मिलावटी घी जब्त किया गया. फिलहाल संबंधित प्रतिष्ठान को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है.
Report By :- SHWETA SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI