Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में नामकुम थाना को मिली बड़ी कामयाबी, होंडा सिटी कार से 86 किलोग्राम गाँजा जब्त, तस्कर फरार

0 463

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची पुलिस 86 किलों गांजे की एक खेप को रांची-टाटा रोड से जब्त की है। इसे एक महंगी लग्जरी कार से जब्त किया गया है। हालांकि इस दौरान पुलिस के सामने से तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए हैं। जमशेदपुर के रास्ते एक सप्ताह में गांजे की यह दूसरी खेप जब्त की गई है।

इससे पहले 26 नवंबर को बहरागोड़ा में 425 किलो गांजा जब्त किया गया था। इसे नमक के बीच छिपाकर बोकारो लाया जा रहा था। रांची के ग्रामीण SP नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी गांजे की एक बड़ी खेप रांची-टाटा रोड से गुजरने वाली है। इसके बाद डीएसपी नीरज कुमार की अगुआई में नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर के पास सघन जांच शुरू की गई।

- Advertisement -

इसी दौरान पुलिस को देख एक लग्जरी कार को छोड़ कर तीन युवक दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। जब कार की तालाशी ली गई तो उसमें 86 किलों से ज्यादा का गांजा था। वहीं कार में लगा नंबर प्लेज भी फर्जी निकला। ग्रामीण SP ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309