HEALTH DESK, NATION EXPRESS, रांची
कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए रांची में सख्ती बढ़ाने का निर्देश
पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले में खास अलर्ट जारी
प्रत्येक यात्री के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य करने को कहा गया है.
जनवरी में पीक पर रहेगा कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन
फरवरी मार्च में लग सकता है फिर लॉकडॉन
कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है क्योंकि झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं है. हाल ये है कि कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन अब तक झारखंड में उपलब्ध नहीं है. प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी इसकी सुविधा नहीं है. राज्य में टीकाकरण की रफ्तार भी सुस्त है जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मंत्री ने ये भी कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत हैं.
- Advertisement -
बरती जा रही है सतर्कता
गौरतलब है कि, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले में खास अलर्ट जारी किया गया है. यहां विदेशों से सबसे अधिक लोग आते हैं इसलिए जिले में सख्ती भी बढ़ा दी गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले में देश के विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए बस स्टैंड और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की जा रही है. यात्रियों की जांच के साथ-साथ उनका पता भी लिया जा रहा है.
उठाए गए एहतियाती कदम
गौरतलब है कि, कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों व एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ाने का निर्देश जारी किया है. महानगर समेत अन्य राज्यों से आनेवाले यात्रियों की हर हाल में कोरोना जांच करने को कहा गया है. इसके लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है, ताकि यात्रियों की कोरोना जांच हर हाल में सुनिश्चित की जा सके. उपायुक्त व एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश दिया है. कोरोना के नये वैरिएंट को देखते हुए जिला प्रशासन सभी यात्रियों की कोरोना जांच करवाना चाहता है, लेकिन स्टेशन में यात्रियों की संख्या की तुलना में वर्तमान मेडिकल टीम से जांच कराने में काफी समय लग रहा है. इसके लिए रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. ताकि, ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों की जांच आराम से की जा सके.
रांची रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों से 40 हजार से अधिक यात्री उतरते हैं, लेकिन यहां कोरोना जांच के नाम पर सिर्फ 20 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस कारण सभी यात्रियों की जांच नहीं हो पा रही है.
अपर मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए 12 हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले सभी लोगों को एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा है. इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजरायल सहित यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं. इन देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य करने को कहा गया है.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, रांची