Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ओमिक्रॉन की दहशत में जान देने की कोशिश: कारोबारी ने जहर खाया; कहा- पहले ही टूट चुका, अब हिम्मत नहीं बची

0 446

NEWS DESK, NATION EXPRESS, छतरपुर

ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है। इसके डर से मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक कपड़ा व्यापारी ने जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में लेकर गए। व्यापारी का कहना है कि तीसरी लहर की टेंशन में उसने आत्महत्या करने का मन बनाया था।

छतरपुर जिले के खड़गांय गांव के रहने वाले कपड़ा व्यापारी अंशुल विनय शर्मा की गांव में ही कपड़े की दुकान है। वह हाट-बाजार में भी दुकान लगाता है। कोरोना की वजह से उसे काफी घाटा हुआ और उसकी जमापूंजी खत्म हो चुकी है। बची हुई पूंजी से वह नया माल ले आया। ऐसे में तीसरी लहर आने पर पूरी तरह तो वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। परिवार की टेंशन में उसने जान देने की कोशिश की थी।

- Advertisement -

पहले ही टूट चुका हूं, अब हिम्मत नहीं
उस्पताल में भर्ती अंशुल ने कहा, ‘पहले नोटबंदी, फिर पहला कोरोना और लॉकडाउन, इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर… आम आदमी और व्यापारी की कमर पहले ही टूट चुकी है। पहले से ही भारी नुकसान में हूं। दो साल पहले ही शादी हुई है। डेढ़ साल की बेटी है। कारोबार की चिंता और परिवार की परवरिश ने डरा दिया है।’

UP में प्रोफेसर कर चुका है पत्नी बच्चों की हत्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर में फ्रोफेसर ओमिक्रॉन के डर से पत्नी और बच्चों की हत्या कर चुका है। आरोपी प्रोफेसर सुशील सिंह का अब पता नहीं चल सका है। उसके कमरे से बेहद चौंकाने वाला नोट बरामद हुआ था। इसमें प्रोफेसर ने लिखा है कि ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा। अब लाशें नहीं गिननी हैं। शुक्रवार शाम को पत्नी और बच्चों की हत्या कर प्रोफेसर ने अपने भाई को वॉट्सऐप कर वारदात की जानकारी दी थी।

Report By :- SHIVANGI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, छतरपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309