ईद के दिन रांची में होगी सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम, मस्जिद के बाहर ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी निगरानी
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
मुस्लिम धर्मगुरुओं एव सामाजिक लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी रांची अनीश गुप्ता से मिला…
छोटानागपुर ज़ोन के डीआईजी अनीश गुप्ता से मुस्लिम समाज के धर्मगुरु एव सामाजिक लोगों एक प्रतिनिधिमंडल ईद-उल-फितर “ईद” के मुद्दें में राजधानी रांची, रांची ग्रामीण की विधि व्यवस्था, शांति-सद्भावना बहाल रहने, ईदगाह, मस्ज़िद एव संवेदनशील चौक चौराहों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने,उचित जगहों पर पुलिस पार्टी,फ़्लैग मार्च करने,लोहरदगा पर भी विशेष नज़र रखने,रांची स्थित कर्बला चौक में कुछ दिनों पूर्व एक विशेष समुदाय पर एकपक्षीय 211 लोगों पर हत्या,दंगे जैसे संगीन आरोप में पुलिस द्वारा प्राथमिकी की समीक्षा करने, फतेहुल्लाह रोड़,रांची में फ़साद के षड्यंत्र की जानकारी देने, झारखंड में तब्लीकि जमात के हेड की मृत्यु के बाद हरमू ईदगाह नमाज़ के समय में असामाजिक व्यक्तियों द्वारा पथराव करने की घटना की जानकारी एव पुलिस द्वारा प्राथमिकी नही होना पर चर्चा हुई। लोहरदगा स्थिति मृतक छात्रा सुरैया प्रवीण हत्याकांड समेत एक विशेष समुदाय के 250 लोगों पर हत्या, दंगे समेत संगीन आरोप में पुलिस द्वारा केस की जांच करने और सुरैया प्रवीण के परिजनों को इंसाफ़ देने के कागजात समेत जानकारी दी गई, रांची में सरकार द्वारा सर्वधर्म की शांति समिति को थानों से जिला स्तर तक में सज़ग शिक्षित योग्य लोगों के साथ पुनर्गठन किया जाए जो समय की अब मांग भी है समेत कई गंभीर ज्वलंत मुद्दों मिला…
- Advertisement -

डीआईजी अनीश गुप्ता ने गंभीरता पूर्वक सभी मुद्दों पर कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है ईद के लिए उचित विधि व्यवस्था पर कार्रवाई हो चुकी है बाकि आप द्वारा सुझाव पर कार्रवाई होगी, बाकि सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई होगी. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व धर्मगुरु डॉ मौलाना तल्हा नदवी एव सर्वधर्म पर कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान ने किया.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI