CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने लुटेरों से भिड़कर छीना गया मोबाइल वापस ला दिया। घटना में हाथापाई भी हुई, लेकिन युवक ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधियों को बाइक छोड़ भागने पर मजबूर कर दिया।
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू टीओपी के पास एक युवक का मोबाइल छीनकर कुछ अपराधी भाग निकले। लेकिन इस वारदात को देखकर स्थानीय युवक पवन ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया।
- Advertisement -
अपराधी बाइक छोड़ भागे, मोबाइल बरामद
लुटेरे जब पीछा करते देखे तो बाइक छोड़कर भागने लगे। पवन ने हार नहीं मानी और उनका पीछा जारी रखा। इस दौरान एक अपराधी और पवन के बीच हाथापाई भी हुई। लेकिन पवन ने हिम्मत नहीं हारी और अपराधी से छीना गया मोबाइल वापस ले लिया।
पवन की बहादुरी के आगे अपराधी टिक नहीं पाए और किसी तरह अपनी जान बचाकर हिंदपीढ़ी की ओर भाग निकले। पुलिस को सूचना दी गई है और बाइक को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोग पवन की तारीफ कर रहे हैं और उसकी बहादुरी की मिसाल दी जा रही है। पुलिस अब अपराधियों की तलाश कर रही है।
Report By :- PLAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI