Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

विजयदशमी के मौके पर रांची में बेखौफ अपराधियों ने फिर मचाया तांडव : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सुबह-सुबह किशोरगंज में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

0 431

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

एक तरह दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी राँची में 1000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया था।वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने गोली मारकर का युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।यह घटना मंगलवार की सुबह चार बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास हुई है।जहां अज्ञात अपराधियों ने बिक्की नाम के युवक को गोली मार दी।विक्की के पेट में गोली लगी है।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से आसानी से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा विक्की को आनन फानन में रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रांची के किशोरगंज में अपराधियों ने सुबह-सुबह पंकज को मारी गोली । रिम्स में  एडमिट - News Box Bharat

- Advertisement -

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात अपराधी बिट्टू नेपाली का भाई है विक्की

घायल युवक बिक्की सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज का रहने वाला है।बताया जा रहा है वह आपराधी बिट्टू नेपाली का भाई है। बिट्टू सिंह पूर्व में गोलीबारी और रंगदारी वसूलने के मामले में कई बार जेल जा चुका है।इससे आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश को लेकर उसके भाई को गोली मारी गई है। जिस समय अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जब दुर्गा पूजा का पंडाल घूमने वाले लोगों की सड़क पर भीड़ थी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी विक्की नाम के अपराधी का नाम गोली चलाने में आया है।गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से भाग निकला।बताया जाता है कि एक से ज्यादा अपराधी शामिल था।

दुर्गा पूजा को लेकर राँची में की गई है सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

राजधानी राँची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।राँची के अलग-अलग हिस्सों में करीब 1000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही दूसरी तरफ एसपी समेत गई पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भी राँची के सड़कों पर देखे गए।इसके बावजूद शहर के सबसे व्यस्तम जगह पर गोली बारी की घटना हो गई है।

Report By :- SONAM TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309