वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लालपुर में व्यवसायी संजय अग्रवाल के पास से 11 लाख रुपये बरामद, आयकर विभाग की टीम लालपुर थाना पहुची
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक के पास से करीब 11 लाख 45 हजार रुपए कैश बरामद किया गया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के क्रम में युवक ने बताया कि जब्त पैसा पंडरा बाजार व्यवसाय से संबंधित है. सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही है कि यह पैसा व्यवसायी संजय अग्रवाल का है.

- Advertisement -
वहीं पैसे को जब्त करने के बाद पुलिस ने इस बात की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है. जिसके बाद आईटी की टीम लालपुर थाना पहुंच कर युवक से पैसे के मामले में पूछताछ कर रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस काफी सतर्क हो गई है और वाहन चेकिंग अभियान में तेजी ले आई है. बता दें कि आदर्श आचार संहिता लगे होने के वजह से 50 हजार से अधिक कैश लेकर घूमने के दौरान अगर कोई व्यक्ति पकड़ाता है तो उसे पैसे से सबंधित सारी जानकारी देनी होगी.
Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI