Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

प्रेम कहानी का दुखद अंत: लव मैर‍िज के बाद पत‍ि की मौत, पत्नी ने भी लगा ली फांसी

0 692

NEWS DESK,NATION EXPRESS, इंदौर/ कोरबा (छत्तीसगढ़)

कोरबा से 18 साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का कोरोना से दुखद अंत: नेहा कहती थी- पवन को कुछ हुआ तो मैं भी जान दे दूंगी… और उसने ऐसा कर भी दिया….लव मैर‍िज के बाद कर‍ियर की उड़ान पर था कपल…

कोरबा (छत्तीसगढ़) से 18 साल पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी का बुधवार को कोरोना से इंदौर में दुखद अंत हो गया। सुबह 8 बजे भंवरकुआं के निजी अस्पताल में पवन पवार (36) निवासी सेंचुरी पार्क की कोरोना से मौत के ढाई घंटे बाद पत्नी नेहा (34) ने फ्लैट में जाकर फांसी लगा ली। दोनों ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुभम का हाल ही में पीएससी के जरिये रेंजर के लिए चयन हुआ था। वे ट्रेनिंग के लिए देहरादून जाने वाले थे, लेकिन कोरोना हो गया। पांच दिन घर में इलाज किया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर 15 अप्रैल को भर्ती हुए। नेहा निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं।

- Advertisement -

लव मैर‍िज के बाद कर‍ियर की उड़ान पर था कपल, कोरोना से पत‍ि की मौत तो पत्नी ने भी लगा ली फांसी - News AajTak

बड़वानी निवासी पवन के पिता ललित सोनी और नेहा के भाई अनुराग विश्वकर्मा निवासी बिलासपुर ने बताया कि पवन जब से बीमार पड़े, नेहा उनके साथ ही थी। चार दिन पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो दोनों के घरवाले भी इंदौर आ गए। पवन की हालत देख नेहा बार-बार कहती थी कि कैसे भी उसे बचा लो, वरना मैं भी कुछ कर लूंगी। सुबह अचानक नेहा के सामने पवन की मौत हुई तो वह सहन नहीं कर सकी।

लव मैर‍िज के बाद कर‍ियर की उड़ान पर था कपल, कोरोना से पत‍ि की मौत तो पत्नी ने भी लगा ली फांसी - News AajTakकपड़े लेने के बहाने भाई के साथ फ्लैट में गई और खुदकुशी कर ली
परिजन पवन का शव अस्पताल से बड़वानी ले जाने की तैयारी कर रहे थे इस बीच नेहा ने कहा- मुझे फ्लैट से कुछ कपड़े लाना है। वह भाई अनुराग को लेकर फ्लैट पहुंची। भाई को नीचे रोककर अकेली ऊपर गई। 10-15 मिनट बाद भी वह नीचे नहीं आई तो भाई ने फोन लगाया। उसने फोन नहीं उठाया तो अनुराग दौड़कर फ्लैट में पहुंचा। वहां नेहा फंदे पर झूलती नजर आई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया।

कोरबा में शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पवन की मां राजश्री पंवार बड़वानी के पाटी में खंड शिक्षा अधिकारी हैं, पिता भी शिक्षा विभाग में हैं। 18 साल पहले पवन मौसी के घर कोरबा गया था, वहीं नेहा से दोस्ती हुई। नेहा के पिता का बिलासपुर तबादला हुआ तो पवन भी वहां पहुंच गया। वहीं दोनों ने शादी का फैसला किया। बाद में पवन इंदौर आ गया व शादी के बाद नेहा भी यहीं आ गई।

Report By :- SONIYA SINGH / PAYAL SINHA, NEWS DESK,NATION EXPRESS, इंदौर/ कोरबा (छत्तीसगढ़)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309