हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव : एक दर्जन दुकानों में आगजनी, पुलिसकर्मी सहित 43 लोग घायल, 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, हालात बेकाबू, लगाया गया कर्फ्यू इंटरनेट सेवा बंद
CRIME DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान
राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव की घटना सामने आई है। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर फैल रहीं अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी गई है।
अब तक पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों के घायल हो गए हैं, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल पहुंचे घायलों के शरीर पर चाकू के निशान हैं। हालांकि डॉक्टर अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
- Advertisement -

कलेक्टर डॉ. मोहन लाल यादव और एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया मौके पर मौजूद हैं। बिगड़ते हालात को काबू में करने का प्रयास किए जा रहे हैं। घटना स्थल के साथ संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
इधर, माहौल बिगड़ते ही नव वर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया है। आगजनी से अब तक लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। करौली में बिगड़ते हालात को देखते हुए आईजी और विधायक लखन सिंह भी जयपुर से करौली के लिए रवाना हो गए हैं।

सीएम गहलोत बोले- उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीजी पुलिस से बात कर घटना की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की अपील भी की है।
घायलों का कैराली के अस्पताल में चल रहा इलाज
बाइक रैली पर किए गए पथराव में रैली के साथ चल रहे चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। इसके बाद शुरू हुई हिंसा में अब तक 43 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि अस्पातल पहुंचे कुछ घायलों के शरीर पर चाकू से वार करने के निशान है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बड़ी संख्या में अफसर और पुलिसकर्मी तैनात
करौली में बिगड़े हालात काबू में करने के लिए प्रशासन की ओर से 50 पुलिस अधिकारी और 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एडीजी संजीब नार्झरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कछवाहा, आईजी भरतपुर प्रफुल कुमार खमेसरा और आईजी कानून व्यवस्था भरत मीणा मौके पर मौजूद हैं और हालात जल्द से जल्द काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। घुमरिया ने बताया कि अब तक हिंसा में शामिल करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

