BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI
Malaika Aoroa Car Accident: एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा की कार का मुंबई के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने एक्सीडेंट की पुष्टि की है। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल हल्की चोट आई है।

- Advertisement -
NATION EXPRESS से बातचीत में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया कि एक्ट्रेस अब पहले से ठीक हो रही हैं। NATION EXPRESS की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 38 किमी प्वाइंट पर हुआ, जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई है। ये इलाका दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। खोपोली पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस को एक्सीडेंट में हल्की चोट आई है, जिसके बाद एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। अपोलो अस्पताल के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के माथे पर हल्की चोट लगी है। सीटी स्कैन में सब नॉर्मल है और वह फिलहाल ठीक हैं। एक्ट्रेस को आज रात निगरानी में रखा जाएगा। उन्हें सुबह डिसचार्ज कर दिया गया।

दो टूरिस्ट गाड़ियों के बीच थी कार
खोपोली पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर हरेश कालेसकर के मुताबिक मोटर साइकिल पर सवार लोग एक्सीडेंट के तुरंत बाद वहां से चले गए। इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये एक्सीडेंट कैसे हुआ। वहीं, मलाइका को कैसी चोट आई है ये साफ नहीं है। हालांकि,सभी को हल्की चोट आई है। मलाइका की कार दो टूरिस्ट गाड़ियों के बीच थी। पुलिस के पास तीनों कार के रजिस्ट्रेशन नंबर है और वह जल्द ही कार के मालिकों से संपर्क करेंगे।

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने पुणे में हुए फैशन शो में डिजाइनर संदीप मारवाह (Sandeep Marwah) के लिए रैंप वॉक किया था। कुछ घंटे पहले मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की झलक शेयर की थी।
![]()
मलाइका ने आखिरी बार चार घंटे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। मलाइका ने अपने एक पुराने परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया था, जो उनके एक फैन पेज ने अपलोड किया था।
Report By :- MEENAKSHI SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI