BJP नेता के हजारीबाग जाने से झारखंड में बिगड़ सकता था सांप्रदायिक माहौल, फ्लाइट से उतरते ही अरेस्ट हुवे कपिल, मृतक रूपेश पांडेय के परिवार से मिलने जा रहे थे हजारीबाग,
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
रांची एयरपोर्ट पर कपिल मिश्रा को फ्लाइट से उतरवाकर मिले सांसद संजय सेठ, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार
एयरपोर्ट पर रोके गये कपिल मिश्रा ने झारखंड सरकार से पूछा- क्या मरने वाला रूपेश की जगह तबरेज होता तो ऐसा करते, भाजपा में उबाल
हजारीबाग जाकर रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने रांची पहुंचे दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा. जिला प्रशासन ने उन्हें सुबह एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही वहीं रोके रखा था. हजारीबाग जाने की कोई संभावना नहीं देख कपिल मिश्रा अंततः दिल्ली के लिये वापस निकल गये. इससे पूर्व उनसे एयरपोर्ट पर रांची सांसद संजय सेठ ने भेंट की. कहा कि वे दोबारा रांची आएं. वह प्रशासन से अनुमति लेंगे फिर उनके साथ बरही (हजारीबाग) जाएंगे.
- Advertisement -
सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा
कपिल मिश्रा से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सेठ ने कहा कि बरही में मारा गया किशोर रूपेश पांडेय ने अपनी कुर्बानी दी. वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था. ऐसे में शोक संतप्त परिवार से मिलने को जा रहे कपिल मिश्रा को प्रशासन के स्तर से रोका जाना शर्मनाक है. बाहर से आये मेहमान को एयरपोर्ट पर ही रोककर राज्य सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है. जनता इसका जवाब देगी.
एयरपोर्ट पर रोके गये कपिल मिश्रा ने झारखंड सरकार से पूछा

दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने आज सुबह से रोक रखा है. वे बरही (हजारीबाग) में पिछले दिनों माब लिंचिंग में मारे गये रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने जाने वाले थे. एयरपोर्ट पर ही रोके जाने पर कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर सीएम हेमंत सोरेन से पूछा है कि आखिर एक शोक संतप्त परिवार से मिलने से उन्हें क्यों रोका जा रहा. रूपेश पांडेय अगर तबरेज़ अंसारी होते तब भी ऐसा करते? सरकार उनसे डर रही. सरकार को अपराधियों को रोकना चाहिए, उन्हें नहीं. इधर प्रदेश भाजपा के नेताओं में भी इसे लेकर उबाल है. प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य नेताओं ने सरकार के फैसले से नाराजगी जतायी है.
झारखंड में आपातकाल: दीपक
दीपक प्रकाश ने कपिल मिश्रा कै एयरपोर्ट पर ही रोके जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. ट्विटर पर सीएम से पूछा है कि क्या झारखंड में आपातकाल लागू है. रूपेश पांडेय की भीड़ के हाथों हत्या पर सीएम मौन साधे हुए हैं.
बाबूलाल मरांडी ने भी सरकार से सवाल पूछा है. कहा है कि सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई की है जिससे देश दुनिया में झारखंड के बारे में गलत संदेश जायेगा. शोक संतप्त परिवार से मिलने जा रहे कपिल मिश्रा को रोके जाने की वजह सरकार बताए.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची