Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मां बनने की ख्वाहिश ने बना दिया चोर ! रांची के RIMS से 6 महीने के नवजात को चुरा ले गयी महिला

0 300

CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

राजधानी के रिम्स अस्पताल से चोरी कर लिए गए बच्चे को बिहार से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. 21 अक्टूबर को रांची के रिम्स अस्पताल से एक नवजात बच्चे को एक महिला ने चोरी कर लिया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया है.

रांची से लेकर भाग गई थी राघोपुर

bihar news

रांची के रिम्स अस्पताल से चोरी किए गये नवजात शिशु को बिहार के वैशाली जिला के राघोपुर से बरामद कर लिया गया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस की टीम ने बच्चे को चोरी करने वाली महिला रंजली माला को गिरफ्तार किया है. रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात रविता देवी नाम की महिला अपने बच्चों को लेकर रिम्स पहुंची थी. बच्चे के इलाज के क्रम में जब इंजेक्शन दिलवाने के लिए रविता देवी रिम्स में खड़ी थी इस दौरान उसके ठीक बगल में रंजली माला भी मौजूद थी. बच्चों की मां ने रंजनी को मासूम को पकड़ने के लिए दिया और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला बच्चों को लेकर रिम्स फरार हो गई. अपने मासूम बच्चे की चोरी होने के बाद परेशान रविता देवी ने रांची के बरियातू थाना में अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया.

Police recovered newborn baby from Bihar who stolen from RIMS in Ranchi

सीसीटीवी से हुई थी पहचान

21 अक्टूबर को जब रिम्स का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तब रंजली माला की पहचान हुई. टेक्निकल सेल की मदद से यह जानकारी मिली कि आरोपी महिला बिहार की रहने वाली है. जिसके बाद बिहार पुलिस की मदद से रांची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित मुक्त करवा लिया. इसके साथ ही आरोपी महिला को भी शिकंजे में ले लिया.

- Advertisement -

बच्चा नहीं था इसलिए चुराया

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि पूछताछ के क्रम में आरोपी महिला ने यह बताया है कि उसका कोई बच्चा नहीं था. इसलिए उसने रिम्स में आई महिला का बच्चा लेकर वो फरार हुई थी. हालांकि जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला को कोई मेडिकल इश्यू नहीं था और न ही उसकी उम्र इतनी अधिक हो गई थी कि वह बच्चे को जन्म ना दे सके. रांची पुलिस इस मामले की तफ्तीश में अभी-भी जुटी हुई है. पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि आरोपी महिला किसी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य हो सकती है.

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309