Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चार बच्चों की अम्मा पर चढ़ा प्यार का भूत, परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की

0 750

NEW DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ

कहते हैं कि इश्क मोहब्बत और प्यार न रंग-रूप देखता है न पद और जात पात यहां तक कि जिस पर इश्क का भूत चढ़ा हो वो समाज के कड़े से कड़े नियमों को भी ताक पर रखता है। मगर अक्सर इश्क के मुसाफिरों को राहों में मुसीबतें झेलनी पड़ती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है। जहां एक युवक को 4 बच्चों की मां से प्रेम हो गया…ये इस कदर हावी हो गया कि वह महिला को लेकर फरार हो गया। फिर क्या था जब परिजनों के हत्थे वह चढ़ा तो उन्होंने उसे इस कदर कुटा की उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी के दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज का है। जहां गत दिनों पूर्व युवक चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी से 4 बच्चों की मां को लेकर फरार हुआ था। आज युवक बिरालसी में दवाई लेने जा रहा था इसी बीच युवक को महिला के परिजनों ने पकड़ कर दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज पर की पिटाई। पिटाई करने के बाद युवक को बिरालसी में अपने मकान पर लाकर दोबारा जबरदस्त पिटाई की। आगे बता दें कि इससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन युवक को लेकर चरथावल थाने पहुंच गए व बिरालसी के आरोपी युवकों के खिलाफ दी तहरीर। घटना को लेकर परिजनों में भारी रोष व्याप्त है।

Report By ;- SADAF NAAZ, NEW DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309